सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन ने दिया इस्‍तीफा, केजरीवाल की मिली मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन ने दिया इस्‍तीफा, केजरीवाल की मिली मंजूरी

मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन ने इस्‍तीफा दे दिया है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन दोनों के इस्‍तीफे स्‍वीकार कर लिए हैं। मनीष स‍िसोद‍िया और सत्‍येंद्र जैन जेल में हैं। सोमवार को मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक के ल‍िए सीबीआई की हिरासत में भेजा गया था। वह दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम पद पर थे। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्‍येंद्र जैन पहले ही जेल में हैं। सत्‍येंद्र स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री थे।

इन दोनों के अचानक इस्‍तीफे की खबर ने खलबली मचा दी है। इसकी उम्‍मीद कोई नहीं कर रहा था। आम आदमी पार्टी के ये दोनों बड़े नेता हैं। 2021-22 की द‍िल्‍ली आबकारी नीत‍ि को लागू करने में भ्रष्‍टाचार के स‍िलसिले में रविवार को स‍िसोद‍िया की ग‍िरफ्तारी हुई थी। सोमवार को मामले में दिल्‍ली की एक अदालत ने उन्‍हें पांच दिन के लिए सीबीआई की कस्‍टडी में भेजा था।

बता दें कि आज यानी मंगलवार को सिसोदिया की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सिसोदिया के वकील की खिंचाई करते हुए शीर्ष अदालत ने उनसे कहा कि उन्‍होंने पहले राहत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा क्‍यों नहीं खटखटाया।

सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में सत्येंद्र जैन से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी। जैन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में तिहाड़ जेल में हैं। 

सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पूरे विपक्ष ने एक होकर में इसका विरोध किया था। राजधानी में आप समर्थकों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर पार्टी के इस कार्यवाई को बदले की कार्रवाई बताया था। वहीं, बीजेपी ने सीबीआई के कदम का बचाव किया था।

मंगलवार को भी बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने AAP पर आरोपों की बौछार की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली को नशे में डुबोया। दिल्‍ली में स्‍कूलों के पास शराब की दुकानें बनाई गईं। एक के साथ एक फ्री की स्‍कीम चलाई गई। उन्‍होंने इस दौरान तंज भी किया। बोले कि दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बहुत सक्षम हैं। सिसोदिया से पहले उनके एक मंत्री पहले से जेल जेलवै या यूं कहें जलवे से राज कर रहे हैं। उनका इशारा सत्‍येंद्र जैन की ओर था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram