सावधान: कैंसर की वजह बन सकती है किचन में की जाने वाली ये गलतियां
हमारे रोजमर्रा के खान-पान में जो चीजें शामिल होती हैं उनकी क्वालिटी का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। खाने-पीने की चीजों में मिलावट के अलावा उन चीजों का सही तरीके से सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
बता दें कि, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, थायरॉयड और मोटापा जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ रहा है। वहीं, किचन में की जाने वाली कई गलतियों के कारण कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।
ओवन में खाना गर्म करना
प्लास्टिक के डिब्बों में रखा खाना ओवन में गर्म करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। इस तरह से खाना गर्म करने से एंडोक्रिन डिस्ट्रक्टिंग नामक एक हानिकारक खतरनाक केमिकल रिलीज होता है जो खाने-पीने की चीजों के साथ घुलकर शरीर में पहुंच जाता है। इससे, हेल्थ पर खराब असर पड़ता है और कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है।
प्लास्टिक के बर्तन में खाना
लंच बॉक्स से लेकर मिल्क मग तक, प्लास्टिक से बनी कई खूबसूरत चीजें हमारे किचन में मौजूद होती हैं और लोग इन चीजों का इस्तेमाल भी बहुत अधिक करते हैं। प्लास्टिक की प्लेट में खाना खाने से लेकर प्लास्टिक के डिब्बों में लंच पैक करके बच्चों को स्कूल में भेजने जैसे काम लोग करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक के इन बर्तनों में खाना खाने से आपको नुकसान हो सकता है। दरअसल, प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना रखने से प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक केमिकल्स खाने में घुल जाते हैं।
प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना
प्लास्टिक का सबसे कॉमन इस्तेमाल है पीने का पानी स्टोर करने के लिए है। मिनरल वॉटर से लेकर कोल्ड्रिंक जैसी चीजें भी प्लास्टिक बोतल में पैक होकर मिलती हैं। इसी तरह घर में बड़ों से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चोों को भी प्लास्टिक की बोतल से पानी पीने की आदत होती है। लेकिन, प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से पेट और आंतों को नुकसान पहुंच सकता है जिससे कैंसर का रिस्क बढ़ता है। वहीं, गर्म पानी भी प्लास्टिक की बोतल में भरने से हानिकारक केमिकल्स तेजी से और अधिक मात्रा में पानी में घुलते हैं जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
जला हुआ खाना खाना
कई बार खाना बनाते समय वह ज्यादा पक जाता है या जल जाता है और यह जला खाना खाने से हेल्थ को नुकसान हो सकता है। जलने के बाद खाने में एक्रिलामाइड नाम का केमिकल उत्पन्न होता है जो खाने में मिक्स होकर पेट में पहुंच जाता है। यह केमिकल कैंसर का कारण बनता है। इसीलिए, जला हुए खाना नहीं खाना चाहिए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review