Loksabha Election:  इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार: खड़गे

Loksabha Election:  इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार: खड़गे

- कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सर्वसम्मति से चुना जाएगा पीएम

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विश्वास व्यक्त किया है कि 4 जून के चुनाव परिणाम में इंडिया गठबंधन की जीत हो रही है और इंडिया गठबंधन के नेता बैठकर सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री चुनेंगे। 

खड़गे गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि 4 जून को परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में आएंगे और देश में नई, स्थाई तथा मजबूत सरकार बनेगी और विपक्षी दलों की गठबंधन सरकार जनता के हितों के लिए काम करेगी।

एक जून को होने वाली गठबंधन के नेताओं के बैठक के एजेंडे संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बैठक चुनाव परिणाम को लेकर होगी कि उस दिन किस तरह से सतर्क रहना है और किन-किन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसी मुद्दे पर कहा कि बैठक में 17 सी फॉर्म तथा चुनाव परिणाम के दिन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सतर्क है और अपने सभी पोलिंग एजेंट से मतगणना के दिन फॉर्म 17 सी का डेटा मिलान के बाद ही मतगणना शुरू करवाने के लिए कह दिया है। गठबंधन के नेताओं के साथ इसी बारे में 1 जून को विचार किया जाना है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram