मैनपुरी में सनकी छात्र का आतंक, महिला टीचर के दोनों होंठ काटे, CCTV में कैद खौफनाक हमला
मैनपुरी में सनकी छात्र का खौफनाक हमला, महिला टीचर के दोनों होंठ काटे, हालत गंभीर
में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने गुरु–शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 12 के एक सनकी छात्र ने अपनी ही महिला टीचर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शिक्षिका के दोनों होंठ बुरी तरह कट गए। गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। फिलहाल शिक्षिका का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र पहले उसी स्कूल में पढ़ता था, जहां महिला टीचर पढ़ाती थीं। आरोप है कि छात्र ने स्कूल में ही टीचर के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। इस पर शिक्षिका ने छात्र के परिजनों से शिकायत की। कुछ समय तक छात्र का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन बाद में वह फिर से अश्लील हरकतें करने लगा। परेशान होकर महिला टीचर ने वह स्कूल छोड़ दिया और दूसरे विद्यालय में पढ़ाने लगीं।
इसके बावजूद आरोपी छात्र ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। वह नए स्कूल के आसपास भी मंडराने लगा। जब शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के दिन महिला टीचर एक बच्चे को घर पर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी छात्र पहले से घात लगाए बैठा था। उसने रास्ते में टीचर को रोक लिया, गले में हाथ डालकर जबरन आगे ले गया और फिर धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में उसने टीचर के चेहरे पर कई वार किए और दोनों होंठ काट डाले।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी छात्र महिला टीचर को जबरन ले जाता और फिर हमला करता दिखाई दे रहा है।
महिला टीचर के भाई की तहरीर पर मैनपुरी सदर कोतवाली में आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। शिक्षिका के परिजन फिलहाल मीडिया से बात करने से बच रहे हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review