मुजफ्फरनगर में होने जा रही है किसानों की महापंचायत, दिल्ली में धरना देने पर होगा फैसला

मुजफ्फरनगर में होने जा रही है किसानों की महापंचायत, दिल्ली में धरना देने पर होगा फैसला

 मुजफ्फरनगर जनपद में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चितकालीन धरने पर कल ( शुक्रवार ) को एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आसपास के जनपद से किसान हिस्सा लेंगे इस महापंचायत को लेकर जहा धरना स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है तो वहीं जिला प्रशासन भी पंचायत को लेकर पूरी तरह अलर्ट है।


दरअसल आपको बता दें कि नगर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भारतीय किसान यूनियन का किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। जिसको लेकर कल धरना स्थल पर एक महापंचायत का आयोजन भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि आसपास के जनपद से किसान बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। इस महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के लीडर जहा पहुचेगे तो वहीं हरियाणा पंजाब का किसान इस पंचायत में हिस्सा नहीं लेगा।

कल होने वाली इस महापंचायत की तैयारी को लेकर राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और आज रात से ही किसान धरना स्थल पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि दिल्ली में होने वाली एक बड़ी महापंचायत का निर्णय भी इस पंचायत में लिया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की माने तो तैयारी तो यहां पर ठीक लग रही है पूरा रंग बिरंगा हो चुका है जीआईसी ग्राउंड पूरा मेला लग गया है। आज रात को काफी किसान आ जाएंगे। संयुक्त मोर्चा की आज रात को जानकारी हो जाएगी कौन-कौन आएगा हरियाणा से भी पंजाब से भी संयुक्त मोर्चा के जो लीडर है वह पंजाब से भी आएंगे हरियाणा से भी आएंगे।


हरियाणा से पंजाब से किसान नहीं आएगा सिर्फ यही से आएंगे कुछ लोग जो संयुक्त मोर्चा के लीडर है वह आएंगे। कल के बाद यह निर्णय लिया जाएगा बड़ी संख्या में किसान रहेगा एसकेएम की कुरुक्षेत्र में मीटिंग हो रही है उनका क्या निर्णय हुआ होगा एक तो दिल्ली में बड़ी पंचायत होगी उस पंचायत की घोषणा भी यहां से ही होगी उस पंचायत की डेट वहां से किलियर हो गई होगी मार्च में दिल्ली में एक मीटिंग है और आके यहां की भी समस्या है प्रदेश लेवल की भी समस्या है यह सारी चीजें हैं।एसकेएम के लीडर आएंगे यहां पर अभी पता नहीं जो भी आएंगे। 


यहां तो प्रशासन देखा नहीं अभी सब जगह वालंटियर लगाए जाएंगे जो नक्शा पिछला था वही नक्शा उठाया किस-किस ब्लॉक की कहां  कहा पर जिम्मेदारी रहती थी वही लगाई गई है वो लिस्ट भी हम लोग जारी कर देंगे हम सारी यह सब जानकारी तो पूरी ऑफिस से मिले क्योंकि मैं भी अभी आया हूं ट्रैक्टर तो आ जाएंगे आगे तभी जब अभी तक कोई पूछताछ नहीं कर रहा तो कौन रुकेगा सब आ जाएंगे। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram