यूपी में अब माफिया किसी को डरा नहीं सकते: सीएम योगी

यूपी में अब माफिया किसी को डरा नहीं सकते: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ कपड़ा पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

भाषण देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, "2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था। बहुत से जनपद ऐसे थे जिसके नाम से लोग डरते थे आज लोगों को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है। जो पहले प्रदेश के पहचान के लिए संकट थे आज प्रदेश उनके लिए संकट बनता जा रहा है।"

यूपी व‍िधान सभा बजट सत्र के छठवें द‍िन उमेश पाल हत्याकांड पर योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा था कि प्रयागराज में हुई घटना बेहद दुखद है। सरकार ने उसका संज्ञान ल‍िया है और मैं पूरे सदन को इस बात के ल‍िए आश्‍वस्‍त करता हूं क‍ि जीरो टालरेंस की नीत‍ि के तहत सरकार जो कार्रवाई अब तक करती रही है उसके पर‍िणाम भी बहुत शीघ्र ही सामने आएंगे। कोई संदेह नहीं होना चाह‍िए। ये जो माफिया हैं, इन्हें मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

 24 फरवरी को प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने केस की जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरों में माफिया अतीक का बेटा असद गोली चलाते हुए नजर आ रहा था। इस केस में 4 शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। जिसमें अतीक का बेटा असद भी शामिल है।

16 अप्रैल को प्रयागराज में पुलिस की कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और अशरफ को तीन युवकों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। तीनों आरोपित युवकों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram