त्योहारों पर खास आप के लिए लखनऊ से रांची स्पेशल ट्रेन आज से ।

त्योहारों पर खास आप के लिए लखनऊ से रांची स्पेशल ट्रेन आज से ।

लखनऊ : त्यौहार पर जहाँ हर किसी को कहीं न कहीं जाना ही रहता है, लाखों लोग मिलने मिलाने छुट्टियों का मज़ा लेने और तीर्थस्थानों पर यात्राएं करते हैं, ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. भारतीय रेल ने यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए बड़ा फैसला किया है. इंडियन रेलवे ने अत्‍यधिक भीड़ को देखते हुए रांची से लखनऊ के बीच स्‍पेशल फेस्टिवल एक्‍सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे झारखंड की राजधानी रांची से उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने में काफी सुविधा होगी. त्‍योहार के मौके पर जो लोग अपने घरों को जाना चाहते हैं, वे इस ट्रेन के जरिये आराम से जा सकते हैं. इस स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन मंगलवार (2 नवंबर) से शुरू होने जा रहा है.

रांची से लखनऊ के बीच चलने वाली स्‍पेशल फेस्टिवल एक्‍सप्रेस ट्रेन रामगढ़ कैंट, बड़काकाना, खलारी, डाल्‍टनगंज, गढ़वा रेल रूट पर चलेगी. ऐसे में इस रेल रूट पर स्थित लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा. रांची-लखनऊ स्‍पेशल फेस्टिवल एक्‍सप्रेस ट्रेन (ट्रेन संख्‍या- 08611 और 08612) 2 नवंबर को रांची से प्रस्‍थान करेगी. लखनऊ से यह ट्रेन 4 नवंबर को रांची के लिए प्रस्‍थान करेगी. झारखंड और उत्‍तर प्रदेश की राजधानी को जोड़ने वाली इस विशेष ट्रेन का फायदा हजारों लोगों को होगा. वे अपने गंतव्‍य तक आसानी से पहुंच सकेंगे. यात्रियों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए भारतीय रेल लगातार नई ट्रेनें चलाने की घोषणा कर रहा है.

झारखंड होते हुए पटना के लिए स्‍पेशल ट्रेन
इससे पहले दक्षिण-पूर्व रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग से बिहार की राजधानी पटना तक के लिए स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. छठ पूजा स्‍पेशल ट्रेन दुर्ग से चलकर झारखंड की राजधानी रांची और चक्रधरपुर रेल मंडलों के कई स्‍टेशनों से होते हुए पटना तक जाएगी. छठ पूजा के मौके पर दुर्ग-पटना स्‍पेशल ट्रेन दुर्ग से 7 नवंबर और पटना से 8 नवंबर को प्रस्‍थान करेगी. दुर्ग से यह ट्रेन सुबह 8:50 बजे प्रस्‍थान करेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, पटना से यह स्‍पेशल ट्रेन सुबह 7 बजे प्रस्‍थान करेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे दुर्ग पहुंच जाएगी.
वंदे भारत हाई स्‍पीड ट्रेन चलाने की तैयारी
झारखंड की राजधानी से हाई स्‍पीड ट्रेन वंदे भारत का परिचालन शुरू होगा. भारतीय रेल ने इसकी योजन तैयार की है. वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन रांची से चलकर हावड़ा तक जाएगी. वंदे भारत के परिचालन से रांची से हावड़ा की दूरी महज 5 घंटे में तय की जा सकेगी. फिलहाल दोनों शहरों के बीच यात्रा में ज्‍यादा समय लगता है. देश के कुछ चुनिंदा रेल रूट पर वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. अत्‍याधुनिक सुख-सुविधा युक्‍त होने से यात्रियों का सफर काफी आरामदायक होता है. वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की औसत गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. ऐसे में रांची और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्‍सप्रेस के परिचालन से कोलकाता की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram