LIC HFL Recruitment: LIC में असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर की निकली भर्ती, 80 हजार तक होगी सैलरी

LIC HFL Recruitment: LIC में असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर की निकली भर्ती, 80 हजार तक होगी सैलरी

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (HFL) ने असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एप्लिकेशन डाल सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। बता दें की 80 पोस्टों के लिए इन पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त है।

योग्यता और पद क्या होनी चाहिए?
असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर पोस्ट पर अप्लाई करने की आखिरी दिन 25 अगस्त है। इन पदों के पेपर ऑनलाइन मोड पर सितंबर-अक्टूबर 2022 में करवाए जाएंगे। बात करें पदों की तो असिस्टेंट के 50 पदों को भरा जाएगा, जबकि असिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों की भर्ती होनी है। असिस्टेंट के पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के ग्रेजुएशन में 55 % नंबर होने आवश्यक हैं वहीं, असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के ग्रेजुएशन में 60 फीसदी नंबर होने चाहिए, मार्केटिंग और फाइनेंस में MBA डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को ज्यादा प्राथमिकती दी जाएगी।
आवेदन शुल्क कितनी होगी?
इन दोनों पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के लिए 800 रुपये देने होंगे, जिस पर 18 फीसदी GST भी लगाया जा रहा है।

सेलेक्शन प्रोसेस कैसे होगा?
असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर (अन्य कैटेगरी) के पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन एग्जाम देना होगा।
इसके बाद उनका इंटरव्यू लिया जाएगा।
असिस्टेंट मैनेजर (DMI कैटेगरी) के पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों का एक्सपीरियंस भी देखा जाएगा।
इसके बाद ऑनलाइन एग्जाम और फिर इंटरव्यू होगा।
ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू के नंबरों के आधार पर असिस्टेंट मैनेजर (अन्य कैटेगरी) के उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
डीएमई कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए वर्क एक्सपीरियंस के नंबर भी जोड़े जाएंगे।

सैलरी कितनी होगी?
अगर असिस्टेंट के पद में सेलेक्ट होने के बाद सैलरी की बेसिक पे 22,730 रुपये होने वाला है। वहीं कुल सैलरी 33,960 रुपये होने वाली है। इसके अलावा भी उन्हें लंच अलावेंस से लेकर मेडिक्लेम तक की सुविधा दी जाएगी। वहीं बात करें असिस्टेंट मैनेजर के पोस्ट की तो उसकी बेसिक पे 53,620 रुपये होने वाला है, जबकि कुल सैलरी 80,110 रुपये होगी। इसके अलावा, उन्हें अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram