नकली दूल्हे नकली दुल्हन और हो गई 568 शादियां
बलिया में हुए 568 जोड़ो की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने बिना दूल्हे की ही सैकडी लड़कियों ने कर ली शादी सैकड़ो दुल्हनों ने अपने ही हाथों से अपने ही गले मे डाला वरमाला बुर्के में आई मुस्लिम दुल्हनों ने भी अपने हाथों से ही डाल ली वरमाला शादी की अनोखी तस्वीरे सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।किराये पर आए नाबालिग दूल्हे ने कहा वह तो शादी देखने गए थे वहां के।लोगो ने जबरन पैसे की लालच देकर शादी के लिए बैठा दिया ।तो वही स्थानीय बीजेपी विधायिका ने कहा मामला संज्ञान में है किसी को भी बक्सा नही जाएगा। पूरे मामले में जिला प्रशासन ने बिस सदस्य जांच टीम गठित कर जांच सुरु कर दिया है अब तक जांच में 20 पत्रो में 8 का फर्जीवाड़ा आया सामने FIR के दिये आदेश इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि पर भी लगाया रोक रिकवरी के भी दिए आदेश बडी संख्या में और फर्जी पाए जाने की उम्मीद।
बलिया के बांसडीह विधानसभा के मनियर नगर पंचायत में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना के तहत सरकारी शादी में न दूल्हा असली और ना ही दुल्हन असली है। यहां तक कि दूल्हा दुल्हन आपस में एक दूसरे को जानते तक नहीं है सैकड़ो दुल्हन बिना दूल्हे के ही अपने ही हाथों से दुल्हनों ने अपने गले मे वरमाला डाल रही है ।ना सिंदूरदान हुआ न फेरे लिए यही नही बुर्के में आई दुल्हनों ने भी अपने ही हाथों से अपने गले मे वरमाला डाल ली । दूल्हे कैमरे से शादी वाले गमछे से अपना चेहरा छुपाने लगे तो किसी ने मास्क लगा लिया।किराये पर गए नाबालिग दूल्हे ने कहा वह तो शादी देखने गया था वह कुछ महिलाओ ने जबरन पैसे के लालच देकर बैठा दिया उसे न पैसा ही मिला नही दुल्हन ही मिली।
सरकारी शादी का गवाह बनने पहुंची स्थानीय विधायिका केतकी सिंह ने इन 568 जोड़ो की शादी में मांगलिक गीत भी गाती नजर आई। जोड़ो पर पुष्प वर्षा भी की गई। ।मगर जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली तो उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने कहा मामले की जांच कराई जा रही है किसी को छोड़ा नही जाएगा। यह गरीबो के साथ खिलवाड़ हुआ है।
इस पूरे शादी समारोह में बड़े सिंडिकेट काम कर रही है फिलहाल पूरे मामले में CDO ने कहा 20 सदस्यी टीम जांच कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को फिलहाल रोक दिया गया है।अभी तक 20 पत्रो कि जांच में 8 लोग लोग फर्जी पाए गए है।उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिकवरी कराई जाएगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review