उत्तरकाशी में हिन्दू संगठनों के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पथराव से तनावपूर्ण माहौल
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हिन्दू जनाक्रोश महारैली के दौरान लाठीचार्ज और पत्थरबाजी हो गई। इससे रैली में शामिल होने आए स्वामी दर्शन भारती सहित पुलिस कर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए। स्वामी भारती को पत्थरबाजी में ज़्यादा चोट आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पत्थरबाजी भटवाड़ी रोड में आगे जाने से रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग स्थल पर हुई। प्रदर्शनकारी दो से तीन घंटे तक यहां आगे धार्मिक स्थल वाले रास्ते पर जाने की जिद में डटे रहे।इसी बीच यहां ऊपर वरूणावत पहाड़ी के छोर से काफी देर तक पत्थरबाजी हुई। इससे शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसी दौरान डीएम और एसपी भी पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं और प्रशासन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की।
इस बीच यहां सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। पत्थरबाजी से पहले पुलिस ने भीड़ बेकाबू होने पर हल्की लाठीचार्ज भी किया।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपदवासियों से शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी जिले की कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने व शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और लोक शांति को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा है कि गुरुवार को जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में प्रदर्शन के लिए संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ को सशर्त अनुमति देते हुए इसके लिए पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। इस संबंध में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ गत दिन हुई वार्ता में प्रदर्शनकारी संगठन के नेताओं ने अनुमति की शर्तों के अनुसार तय रूट और समय के भीतर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की वचनबद्धता व्यक्त की थी।
नगर में गुरुवार को धारा 163 बीएनएस के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई थी। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी उकसावे व बहकावे में आकर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के गलत तत्वों के प्रयासों को कामयाब न होने दें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review