KTM ने लाॅन्च किए दो सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल्स - RC 390 और RC 200, देखें कीमत

KTM ने लाॅन्च किए दो सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल्स - RC 390 और RC 200, देखें कीमत

KTM ने आखिरकार भारत में अपनी दो सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल्स - RC 390 और RC 200 के स्पेशल मोटो जीपी एडिशन (Moto GP edition) लॉन्च किए हैं। पार्ट्स को बदले बगैर दोनों वेरिएंट के बाहरी लुक को कलर थीम के जरिए बदला गया है। दोनों की अन्य खासियतें और डिजाइन पहले के समान हैं। कीमत को भी मूल मॉडल के समान रखा गया है। नए मॉडल को रेसिंग थीम देने की कोशिश की गई है, जिससे ये रेसिंग के दिवानों को पसंद आएंगे।

KTM ने RC 200 Moto GP Edition की कीमत भारत में 2,14,688 रुपये है, जबकि KTM RC 390 Moto GP Edition की कीमत 3,16,070 रुपये है। दोनों बाइक को नजदीकी डीलरशिप से खरीदा जा सकता है।

बजाज ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष (प्रोबाइकिंग) सुमीत नारंग ने इसके लाॅन्च पर कहा कि, "केटीएम आरसी मोटरसाइकिलों का केटीएम पोर्टफोलियो में एक मजबूत और बढ़ता योगदान है। नेक्स्ट-जेन केटीएम आरसी रेंज ने युवा और प्रदर्शन केंद्रित ग्राहकों को लाया है, जिससे हमें प्रीमियम परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिली है।
दोनों बाइक्स के Moto GP Edition की खास बात यह है कि यह बिल्कुल नए कलर थीम के साथ आते हैं। दोनों मोटरसाइकिल्स WP suspension, Motorex Oil, Pankl racing system, और Akrapovic ब्रांडिंग के ब्लैक स्टिकर्स के साथ आती हैं।


बता दें कि दोनों के मैकेनिकल सिस्टम में कोई बदलाव नहीं हैं। RC 390 में 373 cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो कि 43 hp की मैक्सिमम पावर और 37 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके विपरीत, KTM RC 200 में 199 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 25.4 hp की मैक्स पावर और 19.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों मोटरसाइकिलों में 6-स्पीड ट्रांसमिशन का उपयोग किया गया है। इनकी माइलेज 28-35 kmpl है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram