दिल्ली में 'इंडियंस फ़ॉर फ़लस्तीन' का प्रदर्शन: ग़ज़ा के समर्थन में उठी आवाज़, इसराइल और भारत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली में

नई दिल्ली – राजधानी के नेहरू प्लेस में रविवार को 'इंडियंस फ़ॉर फ़लस्तीन' नामक संस्था द्वारा फ़लस्तीनियों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों, शिक्षकों, कलाकारों और आम नागरिकों ने भाग लिया।

संस्था का कहना है कि प्रदर्शन का उद्देश्य ग़ज़ा में इसराइल द्वारा किए जा रहे हमलों की निंदा करना और फ़लस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाना था।

हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, 7 अक्टूबर 2023 से अब तक 58,000 से अधिक लोग इसराइली हमलों में मारे जा चुके हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि

> “इसराइल ने ग़ज़ा में जानबूझकर और योजनाबद्ध तरीके से जंग छेड़ी है, और भारत सरकार की भूमिका इसमें चुपचाप समर्थन देने की रही है।”

हालांकि, प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के बावजूद प्रदर्शनकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। समूह का दावा है कि

> “भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पुलिस मौके पर मौजूद होने के बावजूद हमें सुरक्षा देने के बजाय हमसे अनुमति पत्र मांगती रही।”

इस घटना ने दिल्ली में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram