देहरादून ब्रेकिंग: पति-पत्नी को तवे से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट, डबल मर्डर से हड़कंप

देहरादून ब्रेकिंग: पति-पत्नी को तवे से पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट, डबल मर्डर से हड़कंप

देहरादून: राजधानी देहरादून में दोहरा हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पटेलनगर में विद्या विहार में एक शख्स ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। उसने रात ढाई बजे पति-पत्नी को मौत की नींद सुला दिया।

पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 में एक हफ्ते पहले साबी, राजेंद्र और हरिद्वारी ने एक फ्लैट में एक कमरा किराए पर लिया। वे यहां साथ ही रहते थे। राजेंद्र होटल में काम करता था तो हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसने रात ढाई बजे दोनों की तवे से बुरी तरह से पीट डाला।

सहारनपुर निवासी राजेंद्र और साबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपित हरिद्वारी को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एक दूसरे को जानते थे। ऐसे में अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या किस कारण से की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram