जानें कौन है Amogh Lila Das, जिन पर ISKCON ने लगाया 1 माह का बैन
इस्कॉन मंदिर से जुड़े संत अमोघ लीला दास सोशल मीडिया का काफी सक्रिय है और उनके वीडियो अक्सर ट्रेंड में रहते हैं, लेकिन अब एक बयान को लेकर वे विवादों में घिर गए हैं, जिसके बाद इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ कृष्णा कॉन्शियसनेस ने संत अमोघ लीला दास पर एक माह का बैन लगा दिया है।
ताजा विवाद अमोघ दास की उस टिप्पणी को लेकर है, जो उन्होंने स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस को लेकर की थी। विवाद के बाद इस्कॉन की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि अमोघ लीला प्रभु ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है और वह प्रायश्चित के तौर पर 1 महीने के लिए सार्वजनिक जीवन से खुद को दूर रखेंगे और गोवर्धन की पहाड़ियों में जाएंगे।
गौरतलब है कि एक प्रवचन के दौरान अमोघ लीला प्रभु ने स्वामी विवेकानंद के मछली खाने को लेकर टिप्पणी कर दी थी, जिस पर विवाद हो गया।अमोघ लीला दास एक चर्चित युवा आध्यात्मिक प्रवचन कर्ता है और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनके बोलने का अंदाज भी खूब पसंद किया जाता है। लखनऊ में जन्मे अमोघ लीला दास का असली नाम आशीष अरोड़ा है।
साल 2000 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान ही उनकी अध्यात्म में रुचि बढ़ने लगी थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एक अमेरिकी कंपनी में नौकरी शुरू की, लेकिन 6 साल में ही नौकरी छोड़कर संन्यास की राह पकड़ ली, तब उनकी आयु सिर्फ 29 वर्ष थी।अमोघ लीला दास ने एक प्रवचन के दौरान स्वामी विवेकानंद के मछली खाने पर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या कोई सदाचारी व्यक्ति मछली खाएगा? मछली को भी दर्द होता है, ठीक? क्या कोई सदाचारी व्यक्ति मछली खाएगा?
साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस को लेकर भी टिप्पणी की थी। अमोघ लीला प्रभु का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह मुद्दा चर्चा में आ गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review