जाने देश में कहां है भारत मंडपम, क्या है इसकी खूबियां

जाने देश में कहां है भारत मंडपम, क्या है इसकी खूबियां

भारत मंडपम राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में बना यह मंडपम किसी राजमहल से कम नहीं है। यहां से कर्तव्य पथ, राष्ट्रपति भवन व इण्डिया गेट नजर दिखायी देता है। 123 एकड़ में बनकर तैयार हुआ यह राजमहल लगभग 2700 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया है। इसे तीन मंजिला बनाया गया है। देश के इस सबसे बड़े कन्वेशन सेंटर में 10 हजार लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता है।

भारत मंडपम में कई वीआईपी लॉज व आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले कॉन्फेंस रूप बनाए गए हैं। भारत मंडप के तीसरे फ्लोर में सात हजार लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता है। इसी के साथ यहां थियेटर में 3 हजार लोग एक साथ बैठ सकते हैं। टेक्नोलॉजी के साथ-साथ इसमें वीआईपी की सुरक्षा का भी विषेश ध्यान व खास इंतजाम किया गया है।

बता दें कि प्रगति मैदान को पुननिर्मित करने का काम साल 2017 में शुरू किया गया था। जिसको नेशनल प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनाया गया है। इस पर लगभग 2,700 करोड़ रुपये खर्चा आया। पीएम मोदी ने बुधवार, 26 जुलाई 2023 को दिल्ली के प्रगति मैदान में आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स ‘भारत मंडपम’(Bharat mandapam) का उद्घाटन किया था। इस उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री अभिनेता और कई अन्य व्यक्ति भी शामिल हुये थे। प्रधानमंत्री ने प्रगति मैदान में पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) परिसर में इसके आधिकारिक उद्घाटन किया था। उन्होंने परिसर के निर्माण में शामिल रहे मजदूरों से भी बातचीत की और उन्हें सम्मानित भी किया था।

(Bharat mandapam) की हर मंजिल में, हर कमरे, हर जगह पर भारतीय संस्कृति व परंपरा की छाप दिखाई देती है। ये पूरा कन्वेशन सेंटर 123 एकड़ में फैला हुआ है। इसका स्थान काफी बड़ा है। इसमें 7 नए एग्जिबिशन हॉल बनाये गए हैं। इसके तीसरी मंडिल पर एक बड़ा हॉल भी है। जिसमें सात हजार लोग एक साथ आराम से बैठ सकते हैं। इसमें एक वीआईपी रूम भी बनाया गया है। जिसे स्पेशल प्रधानमंत्री के लिये बनाया गया है।

पहली मंजिल पर 18 रूम बनाए गए हैं जिसे कॉन्फेंस के लिए इस्तेमाल किया गया जाएगा। साथ ही वीआईपी लॉन्ज भी बनाया गया है। दूसरे मंजिल पर दो बड़े हॉल बनाये गये हैं और साथ ही एक समिट रूम भी बनाया गया है व इस फ्लोर पर एक बड़ा लॉन्ज एरिया भी बनाया गया है। जिसे जरूरत पड़ने पर समिट रूम के तौर पर यूज किया जा सके। तीसरे व आखिरी मंजिल पर एक बड़ा सा हॉल बनाया गया है। जिसमें 4000 लोगों के बैठने की व्यवस्था हो सकती हैं। इससे ओपन एम्फीथिएटर भी बना हुआ है। जिसमें 3000 लोग बैठ सकते है। इस तरह से इस हॉल में एक बार में 7000 लोग आराम से बैठ सकते हैं।

देश का (Bharat mandapam) भारत मंडपम काफी खास है। इसकी इमारत को शंख के आकार में डिजाइन किया गया है। मंडपम की दीवारों पर भी हमारी भारतीय संस्कृति की परछाई नजर आती है। इसके अलावा यहां पर पार्किंग के लिये भी काफी बड़ा स्पेस है। यहां एक बार में 5000 के आस-पास गाड़ियों को पार्क किया जा सकता है। जिनसे से 4000 गाड़ियां अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़ी हो सकती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram