बी कॉम के छात्र ने क्राफ्ट से हुबहू बना डाला अयोध्या में बन रहा राम मंदिर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद निवासी बीकॉम के एक छात्र ने अखबार की रद्दी से अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर का एक भव्य मॉडल बनाया है बताया जा रहा है कि इस मॉडल को बनाने में इस छात्र के 4 महीने लगे हैं।
दरअसल आपको बता दें कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी निवासी बीए थर्ड ईयर के छात्र तुषार शर्मा ने उस समय अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया जब कोरोना के चलते पहले लॉक डाउन में सभी लोग अपने अपने घरों में कैद थे उस समय तुषार ने घर में रहकर अपने खाली समय में अखबार की रद्दी से कई मॉडल बनाएं जिसमें इंडिया गेट ,लाल किला ,गोल्डन टेंपल बद्रीनाथ मंदिर ,केदारनाथ मंदिर ,गांधीजी का चरखा ,राफेल वाइट हाउस ,स्कूटर ,बाइक ,ट्रैक्टर ,पेंसिल स्टैंड ,रिक्शा जैसे तकरीबन 60 मॉडल तुषार अब तक बना चुका है।
इस नई साल को लेकर तुषार ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भव्य मॉडल अखबार की रद्दी से बनाया है इस मॉडल को बनाने में तुषार के 4 महीने लगे हैं।
पेपर क्राफ्ट से मॉडल बनाने वाले छात्र तुषार शर्मा ने इस मॉडल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैंने भगवान श्री राम मंदिर का मॉडल बनाया है जो कि अयोध्या में बन रहा है सेम मेरा वही मन था मॉडल बनाने का और मैं इस मॉडल को बनाने में 4 महीने से लग रहा हूं क्योंकि यह मॉडल अभी तक बना नहीं है वहां पर मंदिर अभी बना नहीं है मंदिर अभी बनने वाला है तो मेरा मन था कि मैं राम मंदिर का मॉडल बनाऊ तो मैंने यह मॉडल बनाया है वह भी अखबार की रद्दी से मेरा यह पूरा नहीं हो पा रहा था मेरा मन था कि बस इसको नए साल पर ही में रिप्रेजेंट करूंगा क्योंकि अभी कंप्लीट नहीं हो रहा है हो रहा है धीरे-धीरे मैंने सोचा किस को नए साल पर ही लेकर आते हैं 3 साल से इस क्राफ्ट में लग रहा हूं जब लॉक डाउन लगा था तब मेरा मन कर रहा था कि मैं कुछ अलग करूं और हमारे प्रधानमंत्री जी बोल रहे थे अपने आप को फ्री रखना है और अपने आप को अंदर ही रखना है बाहर मत जाओ बिल्कुल भी तभी मैंने सोच लिया था कि मैं कुछ अलग करू तब अखबार की कुछ कटिंग कर रहा था जो वेस्ट मटेरियल होते हैं मैं उनको रीसायकल करके यह मॉडल बनाता हूं मैं अब तक 50.60 मॉडल बना चुका हूं जिसमें मेरे 20 बड़े मॉडल है जैसे केदारनाथ बद्रीनाथ लाल किला जैसे गांधीजी का चरखा इस तरह के मैंने काफी मॉडल बनाए हैं मिसाल बीकॉम थर्ड ईयर के एग्जाम दूंगा पढ़ाई के साथ साथ मेरी एक क्राफ्ट भी चल रही है परिवार का वह पूरे जिले का वह पूरे देश का मुझे वो काफी अच्छे से सहयोग मिल रहा है क्योंकि इनके सपोर्ट के बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाउंगा इस मॉडल में मैं 4 महीने से लग रहा हूं क्योंकि इस मॉडल का जो इस मॉडल का बेस था वह मेन है बिना बेस के यह नहीं बनेगा इसका बेस मेरे समझ में नहीं आ रहा था क्योंकि जो उसकी स्टार्टिंग है वह मेरे समझ में नहीं आया तो किस तरह बनेगा थोड़ा सा में इसलिए मुझे टाइम लगा इसे बनाने में क्योंकि मुझे 25 दिन इसके बेस बनाने में लगे हैं 35 दिन मुझे उसके पिलर बनाने में लगे हैं ऊपर से जो मैंने इसमें लेंटर डाला है मतलब एक पेस्ट किया इस तरह से कर कर 15 से 20 दिन लगे हैं मुझे ऊपर से जिसकी गुम्बंद बनाई है मंदिर की उसमें काफी टाइम लगा है जब पूरे 4 महीने में मेरे मंदिर का मॉडल तैयार हुआ।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review