‘किसी का भाई किसी की जान’ ने किया 100 करोड़ का आकड़ा पार

‘किसी का भाई किसी की जान’ ने किया 100 करोड़ का आकड़ा पार

बॉलीवुड के सलमान खान आज कल अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज़ की गई थी। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नेगिटिव रिव्यूज के बाद भी धमाल मचा रही है। ओपनिंग डे पर सलमान खान की फिल्म ने 15 करोड़ तक की कमाई की थी। अब तीन दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का अकड़ा पार कर लिया है।

सलमान खान की इस फिल्म ने पहले दिन यानी की ओपनिंग डे पर 15.81 की कमाई की थी। जो की सलमान की बाकी फिल्मों के हिसाब से बहुत ही कम थी। दूसरे दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई की। पहले दिन के मुकाबले कमाई में दूसरे दिन 62 प्रतिशत जंप देखने को मिला।

रविवार को यानी की कल फिल्म ने 26.61 करोड़ की कमाई की। जिससे पहले वीकेंड का टोटल 68.17 करोड़ रुपए हो गया। बात करें वर्ल्ड वाइड की तो फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खबरों के मुताबिक विदेश से फिल्म ने तीन दिनों में 39 करोड़ की कमाई कर ली है। अब देखना ये है की फिल्म चौथे दिन यानी की सोमवार को कितनी कमाई करती है।

फिल्म ओपनिंग डे पर कुछ खास नहीं कमा पाई थी। जिसके बाद दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया है। इसी को देखकर सलमान काफी खुश हुए। सलमान ने रविवार को सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया।

सलमान ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर की शर्ट पहन रखी है। पोस्ट शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। थैंक्यू, दिल से सराहना करता हूं। 

जानकारी के लिए बता दें की फिल्म में सलमान के साथ वेंकटेश, पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, जगतपति बाबू, पलक तिवारी, शहनाज़ गिल, राघव जुयाल आदि शामिल है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram