Meerut : भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
- राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
मेरठ। प्रदेश अध्यक्ष के घर के सामने राहुल गांधी के फोटो जलाने के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि जिस तरह से भाजपाई अराजकता कर रहे हैं और राहुल गांधी का फोटो भी उन्होंने जलाया है उसकी वह निंदा करते हैं। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। अवनीश काजला ने राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं के लिए दिए गए बयान पर कहा कि यह बयान हिंदुओं के लिए नहीं बल्कि आरएसएस और भाजपाइयों के लिए था। इसको बीजेपी अलग मोड देने की कोशिश कर रही है।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की घबराहट का आलम यह था कि इन लोगों ने वाराणसी जनपद में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के पुश्तैनी घर जहां पर उनका परिवार के लोग रहते हैं उनके सामने पुलिस के संरक्षण में जाकर राहुल गांधी जी की फोटो जलाने की नाकाम कोशिश की, जो कि हमारे देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है।
प्रदर्शन में बाबू चमन लाल, धूम सिंह गुर्जर, सलीम ख़ान, सैय्यद रेहानुद्दीन, रंजन शर्मा, अल्तमस त्यागी, रोबिन नाथ, संजय कटारिया, तेजपाल डाबका, अनिल प्रेमी, नईम राणा, इमरान अख्तर, सरताज चौधरी, सोनम कुमारी, रीना शर्मा, हासिम अंसारी, वसीम अंसारी, संजय वर्मा, राकेश मिश्रा, सरदार मान सिंह, हरिकिशन अंबेकर, फुरकान अंसारी, मतीन अंसारी, राकेश नेगी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review