भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश "अध्यक्ष कामेश्वर सिंह' के नेतृत्व में लगेगी किसान चौपाल .

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश "अध्यक्ष कामेश्वर सिंह' के नेतृत्व में लगेगी किसान चौपाल .

लखनऊ। कृषि कानून के खिलाफ देश भर में चल रहे किसान आंदोलन और जगह जगह हो रहे प्रदर्शन के जवाब में भाजपा ने मोर्चा संभाल लिया है बीजेपी सरकार अब उत्तर प्रदेश की 56 हजार ग्राम पंचायतों में किसान चौपाल लगाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में और भाजपा किसाना मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल के संयोजन में 56 हजार ग्राम पंचायतों में ग्राम किसान चौपाल के माध्यम से शुक्रवार को विजयदशमी के दिन विजय शंखनाद करेगा।
ग्राम किसान चौपाल अभियान के माध्यम से पार्टी विजयादशमी से लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर तक प्रदेश की हर ग्रामसभा में जनसंवाद करेगी। गुरुवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल के मार्गदर्शन में आयोजित की तैयारी बैठक किसानों की आय दोगुनी करने, उनको समृद्धशाली बनाने की जो योजनाएं विश्व के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में चलाई जा रही है वह सभी के लिए लाभकारी हों, किसान अपनी आय सरकार के द्वारा दी गई योजनाओं के माध्यम से बढ़ाकर इसका अभियान पूरा करेगा।किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल के कहा कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियां चाहे सपा हो, बसपा हो या कांग्रेस हो इनके पास कोई योजना नहीं है, कोई मुद्दा नहीं हैं। यह सभी राजनीतिक पार्टियां केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजाओं से जनता का ध्यान हटाना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, "राजनीतिक अफवाहों के सौदागर विपक्षी पार्टियों के लोग झूठ, अफवाह, भय पैदाकर राज्य में अराजकता का वातारण पैदा करना चाहते हैं। यूपी का किसान इनके मंसूबों को कभी भी पूरा नहीं होने देगा, जिन्होंने किसानों की जमीन हड़पीं। वहीं, कांग्रेस पार्टी और उनके लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। यूपी का किसान इनको समझता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram