कपसाड़ कांड में पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी, युवती सकुशल बरामद
मां की हत्या, बेटी का अपहरण: कपसाड़ कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 8 जनवरी को दबंगों ने एक नाबालिग युवती का अपहरण कर लिया। जब उसकी मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया। कई टीमों का गठन कर अपहृत युवती की तलाश शुरू की गई। मेरठ और सहारनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी पारस सोम को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर दबिश दी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना के बाद स्वयं कपसाड़ गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाए और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह केवल अपहरण का मामला नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने की कोशिश है। इसलिए जांच को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। गांव में फिलहाल पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review