कलयुगी मां डिलीवरी के बाद नवजात के शव को टॉयलेट में फेंक कर फरार

कलयुगी मां डिलीवरी के बाद नवजात के शव को टॉयलेट में फेंक कर फरार
मेरठ। शुक्रवार की दोपहर जिला अस्पताल के पुरुष टॉयलेट में एक नवजात बच्ची की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई बिन ब्याही मां बच्ची के शव को वहां छोड़कर फरार हुई है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल, शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे किसी मरीज के तीमारदार ओपीडी के पीछे स्थित पुरुष टॉयलेट में गए थे। टॉयलेट के दरवाजे पर खून देखते ही तीमारदार का माथा ठनक उठा। टॉयलेट के भीतर जाकर देखा तो सीट के अंदर एक नवजात की लाश देख उसके होश उड़ गए। जिसके बाद शोर मचाते हुए तीमारदार ने मामले की जानकारी अस्पताल के स्टाफ को दी। घटना के बाद टॉयलेट के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजात के शव को टॉयलेट की सीट से बाहर निकाला।
डॉक्टरों के मुताबिक नवजात शिशु को बच्ची बताया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि नवजात के शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। इसी के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई बिन ब्याही कलयुगी मां डिलीवरी के बाद शव को टॉयलेट में फेंक कर फरार हो गई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram