JOB ALERT: उत्तराखंड वन विकास में आने वाली हैं बंपर भर्ती, 92 हजार तक होगी सैलरी

JOB ALERT: उत्तराखंड वन विकास में आने वाली हैं बंपर भर्ती, 92 हजार तक होगी सैलरी

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड वन विकास के 243 पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। इसके लिए निगम ने यूकेएसएसएससी और यूकेपीएससी को अधियाचन भेज दिया है। उत्तराखंड वन विकास निगम ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को समूह ग के अंर्तगत पदनाम स्केलर और सहायक लेखाकार की सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है। जिसमें स्केलर के 200 और सहायक लेखाकार के 31 पदों पर भर्ती होनी है। स्केलर के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम वन रक्षक स्तर का होगा। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी। चयनित अभ्यर्थी का वेतनमान लेवल 2 के तहत 19900-63200 रहेगा।

जबकि सहायक लेखाकार का वेतनमान लेवल पांच के तहत 29200-92300 होगा। इसमें वाणिज्य से स्नातक, बीबीए और एकाउंटेंसी में स्नातकोत्तर वाले युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा। वहीं, निगम ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को लौंगिंग अधिकारी के 12 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है। जिसकी परीक्षा सहायक वन रक्षक के स्तर की होगी। निगम के प्रबंध निदेशक डीजेके शर्मा के मुताबिक निगम में फील्ड स्तर पर कार्मिकों की काफी कमी होने के कारण लौंगिंग संबंधित कार्य प्रभावित हो रहा है। इन पदों पर नई भर्ती होने से कार्मिक क्षमता बढ़ेगी और कार्य सुचारु रूप से हो सकेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram