एसएसपी आवास के सामने  मेरठ कॉलेज से कटहल चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

एसएसपी आवास के सामने  मेरठ कॉलेज से कटहल चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

मेरठ में जैसे बदमाशों और चोरों के दिलो दिमाग से पुलिस का खौफ ही निकल गया है। मेरठ में चोरों ने एसएसपी आवास के ठीक सामने मेरठ कॉलेज केंपस  में खड़े कटहल के पेड़ों से दिनदहाड़े कटहल चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस की निष्क्रियता का यह जीता जागता नमूना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है ।

दरअसल यह कॉलेज शहर के सबसे सुरक्षित इलाके में है। हैरानी की बात तो यह है कि कटहल चोरी की रिपोर्ट लिखाने की विनती मेरठ कॉलेज प्रशासन की तरफ से पुलिस से की गई ,लेकिन पुलिस जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कर रही है। 

सीसीटीवी में कैद हुए कटहल चोर

सीसीटीवी फुटेज में बाकायदा ना सिर्फ चोरों की बाइक का नंबर दिखाई दे रहा है बल्कि तीनों कटहल चोरों के चेहरे भी साफ साफ दिखाई दे रहे हैं

इस बारे में जब आज शाम मेरठ कॉलेज के कैम्पस इंचार्ज के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे जयवीर सिंह पेड़ों की तरफ हर दिन की तरह राउंड पर गए तो उन्हें कटहल कर पेड़ पर से कुछ कटहलों के कम होने का अंदेशा हुआ। जब उन्होंने वहां पेड़ के नजदीक जाकर देखा तो उनका शक यकीन में बदल गया। इसके बाद उन्होंने कैम्पस के दूसरी तरफ जो प्रतिष्ठान थे उनके सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो कटहल चोरी की पूरी वीडियो और तश्वीरें उनके सामने आ गईं।


जयवीर सिंह ने बताया कि  कटहल चोरी की घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया था। जो कि स्पष्ट सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए हैं। जयवीर सिंह ने बताया कि चोर जिस वाहन से आए थे उस बाइक का नम्बर भी स्पष्ट शब्दों में दिखाई दे रहा है।


इस मामले में तहरीर  गाड़ी नंबर के साथ संबंधित थाने में दी गई है, लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस ने जांच करने की बात कहकर उन्हें थाने से भेज दिया।

मेरठ कॉलेज कैम्पस के इंचार्ज जयवीर का कहना है कि हम इस मामले में  जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी के साथ कार्रवाई चाहते है। उन्होंने बताया कि  मेरठ कॉलेज कैम्पस से  कटहल चोरी की वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराई जा चुकी है।

फिलहाल शहर में सबसे सुरक्षित स्थानों में गिने जाने वाले इलाकों में से एक लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मेरठ कॉलेज के इलाके  में हुई चोरी की घटना से  पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है,

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram