Accident: भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा के दौरान विस्फोट

Accident: भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा के दौरान विस्फोट

- तीन की मौत, 32 अन्य लोग हुए घायल

ओडिसा। पुरी में भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से एक नाबालिग समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लोग घायल हो गए। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को यह हादसा उस समय हुआ जब सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेन्द्र पुष्करिणी के तट पर एकत्र हुए थे। उन्होंने बताया, ''एक लड़के ने कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य लोगों की भुवनेश्वर के निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई।''

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना, खुर्दा जिलाधिकारी चंचल राणा और स्वास्थ्य सचिव शालिनी पंडित घायल लोगों के इलाज की जानकारी लेने के लिए बुधवार देर रात अलग-अलग अस्पताल पहुं‍चे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक घायल लोगों से मिलने के लिए बृहस्पतिवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल पहुंचे। पटनायक ने अस्पताल के चिकित्सकों से बात की और मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि घायल लोगों को पुरी, भुवनेश्वर और कटक के विभिन्न निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इलाज का खर्च उठा रही राज्य सरकार 

शालिनी पंडित ने आज (बृहस्पतिवार) सुबह संवाददाताओं से कहा, ''चिकित्सों की कई टीमें घायल लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश में जुटी हैं। चूंकि ऐसे मामलों में शुरुआती 48 घंटे का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए हम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।'' उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के इलाज का खर्च उठा रही है। पुरी के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं का एक समूह पटाखे जलाकर त्यौहार मना रहा था कि तभी अचानक जलते हुए पटाखों का एक टुकड़ा ढेर पर जा गिरा, जिससे विस्फोट हो गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram