ADIPURUSH TEASER POSTER: भगवान राम के रोल में दिखें प्रभास, 500 करोड़ है फिल्म का बजट
साउथ एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का इंतजार फैंस लम्बे समय से कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या में रिलीज होने वाला है, लेकिन इससे पहले फिल्म का टीजर पोस्टर दिखाया गया है। डायरेक्टर ओम राउत इस फिल्म में रामायण के कहानी को लेकर आए हैं जिसमें बाहुबली प्रभास भगवान राम का किरदार में शामिल किया है।
आदिपुरुष के पोस्टर में दिखा प्रभास का लुक
ADIPURUSH TEASER POSTER में प्रभास को पौराणिक कथाओं के सैनिक के कपड़ों में देखा जा सकता है, वह जमीन पर अपने पैर टिकाए आसमान की ओर धनुष-बाण लिए निशाना साध रहे हैं। उनके पीछे के नजारे में समंदर है आसमान बेहद खूबसूरत लाल और सुनहरे रंग का नजर आ रहा है और साथ में बिजली कड़क रही है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए बाहुबली प्रभास ने कैप्शन लिखा है, 'आरम्भ. हम अयोध्या की सरयू नदी के किनारे अपने सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं, आप भी साथ चलिए। और हमारे साथ ADIPURUSH TEASER POSTER से पर्दा उठाइए।
500 करोड़ में बनी है फिल्म
फिल्म आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है और इसके प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। बता दें कि आदिपुरुष का बजट लगभग 500 करोड़ रुपये है इतना ही नहीं यह भारत में बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों मे से एक है। इस फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स पर लगभग 250 करोड़ रुपये इसके खर्च किए गए हैं।
इन्हें मिला अभिनय का मौका
प्रभास की इस फिल्म को हिंदी और तेलुगू भाषा में साथ-साथ बनाया गया है। फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, रावण का रोल निभाएंगे। सीता का रोल कृति सेनन, लक्ष्मण के रूप में सनी सिंह नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगू के साथ-साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को 12 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review