ITBP Constable Recruitment 2022: ITBP ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली भर्ती, इस प्रकार करें आवेदन
यदि आप भी सरकारी नौकरी करने की चाह रखती हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। बता दें इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (ITBP) ने नर्स सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती निकाली है। इन पदों को भरने के लिए जॉब का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। आनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा, और जानकारी पूरी पढ़े। बता दें एप्लीकेशन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी और 15 सितंबर 2022 तक चलेगी। 17 खाली पदों को भरने के लिए इस भर्ती अभियान को चलाया गया है।
Read More.आजादी का अमृत महोत्सव: “हर घर तिरंगा” सर्टिफिकेट डाउनलोड करें बस दो मिनट में, जाने स्टेप
क्या है योग्यता
ITBP भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कम से कम मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। बता दें साथ ही अभ्यर्थी को जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी की परीक्षा भी पास होना जरुरी है। और योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देखें। अभ्यर्थी की कम से कम 21 और अधिकतम उम्र 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC & ST) के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों नीचे दिए गए चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा..
- शारीरिक दक्षता परीक्षा,
- शारीरिक मापतौल,
- लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन व स्किल टेस्ट
- अंत में अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण भी किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क के तौर 200 रु देना होगा। एक्स सर्विसमैन और एसटी-एससी के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review