AI-171 विमान हादसे की जांच शुरू, एएआईबी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय टीम करेगी जांच

AI-171 विमान हादसे की जांच शुरू, एएआईबी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय टीम करेगी जांच


नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे की जांच शिकागो कन्वेंशन समझौते के तहत शुरू कर दी गई है। जांच का नेतृत्व विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) कर रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, एएआईबी के महानिदेशक की अगुवाई में एक विशेषज्ञ टीम बनाई गई है, जिसमें एक विमानन चिकित्सा विशेषज्ञ, एक एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल (ATC) अधिकारी, और अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो लंदन के लिए रवाना हुई थी, वह 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
इस भयानक हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई, जबकि केवल एक यात्री जीवित बच सका।

इसके अलावा विमान के ज़मीन से टकराने से आसपास मौजूद लोगों की भी मौत हुई, जिससे कुल मृतकों की संख्या कम से कम 270 पहुंच गई। यह भारत के इतिहास की सबसे भयावह विमान दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

ब्लैक बॉक्स बरामद
मंत्रालय ने बताया कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) यानी ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिए गए हैं। इन्हें भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से 24 जून 2025 को दिल्ली स्थित AAIB की प्रयोगशाला में सुरक्षित रूप से भेज दिया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram