क्रिकेट बोर्ड करने जा रहा अनूठी पहल, इसका भविष्य में होगा फायदा,

क्रिकेट बोर्ड करने जा रहा अनूठी पहल,  इसका भविष्य में  होगा फायदा,

नई दिल्ली: रवि शास्त्री को क्रिकेट बोर्ड छोड़ने को तैयार नही अब दे दी ये जिम्मेदारी ,संन्यास ले चुके खिलाड़ियों के लिए अगले साल जनवरी में शुरू होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को आयुक्त के रूप में शामिल किया गया है।

एलएलसी का पहला सत्र अगले साल जनवरी में खाड़ी के किसी देश में आयोजित होने वाला है
भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोच का कार्यकाल पूरा करने वाले शास्त्री ने कहा, 'क्रिकेट से जुड़े रहना बहुत अच्छा लगता है, खासकर खेल के उन दिग्गजों के साथ जो अपने चैम्पियन रहे हैं।' उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, 'यह गंभीर क्रिकेट के साथ काफी मजेदार भी होने वाला है। इन दिग्गजों को कुछ भी फिर से साबित नहीं करना है लेकिन उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं, यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इसके साथ कैसे न्याय करते हैं।
विज्ञप्ति में हालांकि आयुक्त के तौर पर उनकी भूमिका का जिक्र नहीं है। इस 59 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, 'मैं लीजेंड्स लीग क्रिकेट का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। यह एक अनूठी पहल है और हमें इसका भविष्य काफी उज्ज्वल दिख रहा है।' लीग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर होंगे जिसमें वे भारत, एशिया और शेष विश्व की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम के पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट एंड्रयू लीपस इससे निदेशक (खेल विज्ञान) के तौर पर जुड़े है। वह लीग के जुड़े खिलाड़ियों की फिटनेस का ख्याल रखेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram