डायबिटीज के शिकार मरीजों के लिए वरदान है ये अचूक घरेलू नुस्खे
आज के समय में डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है, जिससे दुनियाभर में लाखों लोग पीड़ित हैं। भारत में भी इसके मरीज काफी ज्यादा हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें ब्लड शुगर लेवल को लगातार मैनेज करने की जरूरत होती है। यह रोग शरीर में इन्सुलिन हार्मोन के स्रावण में कमी से होता है। इसके अलावा आनुवांशिक या उम्र बढ़ने पर या मोटापे के कारण या तनाव के कारण भी डायबिटीज हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित होते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा आम व्यक्ति से कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।
आइए जानते हैं डायबिटीज से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में...
करेला का करें सेवन
डायबिटीज में करैले को काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें कैरेटिन नाम का एक रसायन होता है, जिसका इस्तेमाल प्राकृतिक स्टेरॉयड के रूप में होता है। इससे खून में शुगर का स्तर नहीं बढ़ पाता। इसके लिए आप करैले के 100 मिली. रस में इतना ही पानी पिलाएं और दिन में तीन बार उसका सेवन करें। इससे जरूर फायदा मिलेगा।
मेथी खाएं
डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना कम से कम 50 ग्राम मेथी का सेवन करें तो इससे आपका ग्लूकोज लेवल जरूर नीचे चला जाएगा और आपको डायबिटीज की समस्या में राहत मिलेगी।
जामुन भी है फायदेमंद
जामुन, उसका रस, बीज और पत्तियां, ये सभी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो जामुन के सूखे बीजों को पाउडर बना कर एक चम्मच दिन में दो बार पानी या दूध के साथ लें। इससे आपको राहत जरूर मिलेगी।
आंवला और करेला का रस मिलाकर पिएं
आंवले को तो वैसे ही रोगनाशक माना जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो एक चम्मच आंवले के रस में करैले का रस मिलाएं और उसे रोज पिएं। यह डायबिटीज की सबसे अच्छी दवा मानी जाती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review