IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी हुए बाहर, उमेश यादव को मिली जगह

IND vs AUS:  ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी हुए बाहर, उमेश यादव को मिली जगह

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के टी20 सीरीज के लिए दोनों टीम मोहाली पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तो प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस सीरीज के पहले ही भारत को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के चलते तीन मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें शमी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर को मोहाली में होने वाले पहले मुकाबले में खेलना लगभग तय था।

बीसीसीआई ने क्या कहा?

बीसीसीआई ने कहा कि, 'हां, मोहम्मद शमी ने कोविड​​​​-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि लक्षण हल्के हैं, लेकिन उन्हें आइसोलेट रहना होगा और नकारात्मक परीक्षण करने के बाद टीम में फिर से शामिल हो सकेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन ये सब हमारे जीवन का हिस्सा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए फिट हो जाएं, उस सीरीज के शुरू होने में 10 दिन है।

उमेश यादव को मिली जगह

मोहम्मद शमी की जगह अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। 34 वर्षीय उमेश यादव जांघ की इंजरी के चलते कई दिनों से क्रिकेट नहीं खेल पा रहे थे। लेकिन अब वह पूरी तरफ फिट है इस कारण कई वर्षों के बाद वो मैदान में उतर सकते हैं।

2019 में खेला था आखिरी टी20

बता दें उमेश यादव ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला था। हालाकि इंटरनेशनल में कम मौके मिलने के बावजूद उमेश आईपीएल का नियमित रूप से खेलते रहे हैं। और इतना ही नहीं पिछले सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए 16 विकेट चटकाए थे। उमेश यादव ने भारत के लिए अब तक सात टी20 मैच में कुल 9 विकेट चटकाएं हैं।

https://twitter.com/pcacricket/status/1571137470976397319?t=k6uYuV2CDIkn1a_3RPArVQ&s=19
twitter pca

आस्ट्रेलिया की प्रैक्टिस शुरु

दोनों टीम मोहाली के मैदान में पहुंच गई हैं। वहीं मेहमान आस्ट्रेलिया टीम ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी हैं। इसकी तस्वीर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने ट्विटर हैंडल में शेयर की। भारतीय टीम की प्रैक्टिस भी आज से शुरू होगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram