BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप

BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप

BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) की टीम पहुंचने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, IT की 60 से 70 लोगों की टीम रेड में शामिल है। सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है।

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। इसी को लेकर सर्वे किया जा रहा है। हालांकि आयकर विभाग या BBC की तरफ से अब इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इधर, कांग्रेस ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है।

जयराम रमेश बोले- विनाशकाले विपरीत बुद्धि BBC के ऑफिसों पर रेड के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है। 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि' । रमेश ने मंगलवार को यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार।

जयराम रमेश का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस इंटरव्यू के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था भारतीय जनता पार्टी के पास छिपाने या डरने के लिए कुछ भी नहीं है। जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने अडानी मामले की निष्पक्ष जांच के लिए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और सेबी प्रमुख माधब पुरी बुच को लेटर लिखा है।

TMC सांसद महुआ मित्रा बोलीं- यह चौंकाने वाला BBC के ऑफिसों पर IT रेड की खबर को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने चौंकाने वाली खबर बताया है। मोइत्रा ने ट्वीट किया- BBC के दिल्ली दफ्तर में आयकर की छापेमारी...बहुत खूब... चौंकाने वाला ।

BBC वर्ल्ड सर्विस के तहत ऑपरेट होता है दिल्ली ऑफिस ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरेशन (BBC) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद के ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमेनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। BBC को एक रॉयल चार्टर के तहत साल 1927 में शुरू किया गया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram