उत्तराखंड - इस गांव में हर घर के आगे स्वास्तिक बनाती हैं सुहागिन महिलाएं, वजह बेहद खास
उत्तराखंड में बदलते वक्त के साथ पुराने रिवाजों पर आधुनिकता का रंग चढ़ने लगा है, लेकिन फिर भी पहाड़ के दूरस्थ गांव आज भी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने की जद्दोजहद में जुटे हैं। एक ऐसी ही परंपरा को बचाने का प्रयास पिथौरागढ़ के गरुड़ में हो रहा है। जहां क्षेत्र के भेटा गांव में निमंत्रण देने के लिए अनोखी परंपरा निभाई जाती है। गांव-परिवार में शुभ कार्य होने पर गांव की सुहागिन महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर सगे संबंधियों और ग्रामीणों को निमंत्रण देने जाती हैं। उनके घरों के आगे स्वास्तिक का चिह्न बनाती हैं। ये परंपरा सालों से निभाई जा रही है, जो कि रिश्तों में समरसता का आधार है।
आज के वक्त में निमंत्रण देना एक औपचारिकता भर रह गई है। पहले शादी के कार्ड बंटते थे, अब तो लोग उसकी भी जहमत नहीं उठाते। एक वॉट्सएप मैसेज टाइप कर सबको फॉरवर्ड कर देते हैं। ऐसे वक्त में भी गरुड़-कौसानी रोड पर स्थित भेटा गांव में निमंत्रण देने के लिए प्राचीन परंपरा का निर्वहन हो रहा है। यहां निमंत्रण कार्ड से नहीं, बल्कि घर-घर जाकर दिया जाता है। गांव की सुहागिन महिलाएं पिछौड़ा और कुमाऊंनी परिधानों में सज-धजकर टीका की थाली और नारियल लेकर घर-घर जाती हैं।
हर परिवार के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिह्न बनाती हैं। उसके बाद परिवार को निमंत्रण दिया जाता है। भेटा गांव में लोहुमी जाति के लोग रहते हैं। गांव में निमंत्रण की परंपरा कत्यूरी शासनकाल से चली आ रही है। कत्यूर घाटी में राजाओं का स्वागत ऐसे ही होता था, जिसने बाद में परंपरा का रूप ले लिया। भेटा गांव में ये परंपरा आज भी निभाई जा रही है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review