कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक, अनजान युवक बीच काफीले में घुसा
कर्नाटक के हुबली में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला एक बार फिर सामने आया। पीएम मोदी यहां युवा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे। बता दें कि जब वे रोड शो कर रहे थे, तभी एक युवक दौड़ता हुआ उनकी कार के गेट तक पहुंच गया और उन्हें माला पहनाने की कोशिश करने लगा। तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोक लिया। हालाकि पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में चूक से इनकार किया है।
इस घटना के कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर होने वाला यह प्रोग्राम 12-16 जनवरी तक चलेगा। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से 30 हजार युवा शामिल होंगे। इस साल कार्यक्रम की थीम 'विकसित युवा - विकसित भारत' रखी गई है।
देश में हर साल होता है राष्ट्रीय युवा महोत्सव पिछले 26 साल से हर बार जनवरी में अलग-अलग राज्यों में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन होता है। पिछली बार यह कार्यक्रम पुडुचेरी में हुआ था, जिसकी थीम 'सक्षम युवा-सशक्त युवा' थी।
अधिकारियों ने बताया कि यह देश की विविध संस्कृतियों को एक मंच पर लाता है। साथ ही सभी प्रतिनिधि 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना में एकजुट होते हैं।
उत्तर कर्नाटक में पहली बार हो रहा यह महोत्सव PM मोदी उद्घाटन समारोह में युवाओं से अपना विजन शेयर करेंगे। पांच दिवसीय प्रोग्राम में देशभर से 30,000 से ज्यादा युवा शामिल होंगे।
कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के युवा प्रतिनिधि अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर कर्नाटक में पहली बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review