असलम के इश्क में नाबालिग लड़की बिना वीजा जा रही थी पाकिस्तान, जाने पूरा मामला
सीमा और अंजू की तरह एक और प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। राजस्थान के सीकर की रहने वाली नाबालिग लड़की पाकिस्तान के लाहौर निवासी असलम से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आई और उससे प्यार करने लगी। जिसके बाद उससे मिलने केलिए उसने अपने प्रेमी असलम को कहा तो असलम ने उसे बुर्का पहनकर लाहौर आने को कहा। जिसके बाद लड़की ने झूठी कहानी रची लेकिन अपनी इस कहानी में वो पुलिस के हाथों गिरफ्तार हो गई।
जानकारी के अनुसार नाबालिग युवती ने पाकिस्तान के लाहौर जाने के लिए झूठी कहानी बनाई और बुर्का खरीदने के बाद श्रीमाधोपुर से घरवालों को बिना बताए बस में बैठ जयपुर पहुंच गई। बस में मौजूद दो युवकों ने उसे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचाने में मदद मांगी। घर से 1000 रूपये लेकर निकली नाबालिग लड़की ने एक बैग और कुछ सामान खरीदा और जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गई।
वहीं जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बिना पासपोर्ट और वीजा के लड़की ने पाकिस्तान जाने वाली फ्लाइट के टिकट की जानकारी जुटाई। ऐसे में जब एयरपोर्ट अथॉरिटी को शक हुआ तो उन्होनें सुरभा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों के हवाले नाबालिग लड़की को कर दिया। वहीं जब नाबालिग से पूछताछ की गई तो उसने खुद को पाकिस्तान के लाहौर के पास स्थित इसलामाबाद की रहने वाली गजल परवीन बताया।
वहीं उसने जवानों को झूठी कहानी बताते हुए कहा कि वह 3 साल पहले श्रीमाधोपुर में रहने वाली अपनी बुआ के साथ पाकिस्तान से भारत आई और अब बुआ से अनबन होने के बाद वह अपने माता-पिता के पास पाकिस्तान जाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट आई है। वही लड़की की कहानी बताने के बाद पुलिस एटीएस, सेंट्रल और स्टेट आईबी और मिलिट्री इंटेलिजेंस एक्टिव हो गए। श्रीमाधोपुर के जिस कस्बे में नाबालिग लड़की ने अपनी बुआ के रहने की बात बताई उस कस्बे में एक-एक घर को खंगाल लिया गया लेकिन नाबालिग लड़की की बुआ का कोई भी सुराग नहीं मिला।
वहीं पुलिस ने शक होने पर जब श्रीमाधोपुर के आसपास थानों में पड़ताल की तो एक नाबालिग के लापता होने की जानकारी सामने आई। वहीं जब लापता लड़की के परिजनों को एयरपोर्ट पहुंच लड़की की तस्वीर दिखाई तो उन्होनें अपनी बेटी को पहचान लिया।
वहीं जब पुलिस ने सच्चाई सामने आने के बाद नाबालिग लड़की को उसके असली नाम से बुलाया तो लड़की घबरा गई और उसने सारा सच उगल दिया। उसने खुलासा किया कि एक साल पहले वह इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी निवासी असलम के संपर्क में आई थी। असलम से लगातार वह चैंटिंग पर बात करती थी। असलम से मिलने वह पाकिस्तान जाना चाहती थी, जिसके कारण उसने बिना परिजनों को बताए यह कदम उठाया।
वहीं पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की ने हाल ही में 12 वीं कक्षा अच्छे नंबरों से पास की है और वर्तमान में वह चौमूं में अपनी दो बहनों के साथ रहकर प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रही है। फिलहाल पुलिस नाबालिग लड़की और असलम के बीत हुई चैटिंग की जांच कर रही है। वहीं नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review