UP weather Update : अभी झुलसाती रहेगी तपिश, लू बढ़ाएगी परेशानी

UP weather Update : अभी झुलसाती रहेगी तपिश, लू बढ़ाएगी परेशानी

- मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ का असर अब दिखेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी अभी और सताएगी। अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालांकि धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। दरअसल, धीरे-धीरे पुरवा थमेगी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण फिर गर्मी बढ़ेगी।

मंगलवार को सियासी पारा के साथ अधिकतम तापमान भी चढ़ा रहा। प्रदेश में झांसी के बाद कानपुर और हमीरपुर में सबसे अधिक तापमान रहा। कानपुर स्थित सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह गर्मी इसी तरह बनी रहेगी। 

देश के कई इलाकों में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हैं और बादलों की श्रृंखला भी है लेकिन इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा। बादलों की आवाजाही से तापमान एक-दो डिग्री नीचे-ऊपर हो सकता है लेकिन वेट बल्ब तापमान की वजह से उमस भरी गर्मी इसी तरह परेशान करती रहेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ का असर अब दिखेगा, इसलिए फिर से तैयार हो जाइए लू और चढ़ते पारे के चलते गर्मी झेलने के लिए। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है। वहीं मंगलवार को कानपुर, प्रयागराज, झांसी, उरई और आगरा में तापमान 45 पार रहा। यहां पर लू का असर भी रहा। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, गुरुवार से पुरवा हवा कमजोर पड़ जाएगी, इसके चलते लू का दायरा बढ़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवा चल सकती है।

लखनऊ में तापमान विगत तीन दिनों से लगभग स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 29.2 रहा। दिन के पारे में एक डिग्री से भी कम का बदलाव है, जबकि रात का पारा एकदम स्थिर है। 

बुधवार को भी इसमें विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि सोमवार की रात को शहर के गोमतीनगर, सीतापुर रोड व कुछ इलाकों में बरसात भी हुई थी, इसके चलते सुबह नमी बनी हुई थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram