दांतो में है कीड़े से परेशान... तो आजमायें ये घरेलू उपाय

दांतो में है कीड़े से परेशान... तो आजमायें ये घरेलू उपाय

खराब खान-पान और बिगड़ती जीवनशैली की वजह से आजकल बहुत से लोग दांत में कीड़ा लगने की शिकायत करते हैं। दांत में कीड़ा लगने से दांतों में तेज दर्द होता है जिससे खाना-पीना मुश्किल हो सकता है। हम आपको दांत की कीड़े से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं। 

चूना और फिटकरी

किसी भी एक बर्तन में एक एक चुटकी चूना और फिटकरी में पानी की बूंदे मिलाकर उसको पेस्ट बना लें। उस पेस्ट को उस दांत पर लगाए जहां पर कीड़ा लगा है। फिर दो या तीन मिनट के बाद खुद ही कीड़ा आपके मुंह से लार के रूप में निकल जाएगा।

मुलेठी का करें इस्तेमाल

दांतों के कीड़े से छुटकारा दिलाने के लिए घरेलू उपचार के तौर पर मुलेठी का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें प्रभावशाली एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इस कारण यह दांतों से कीड़ों को दूर कर मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। 

इसलिए मुलेठी की जड़ से रोजाना दो बार ब्रश करें। गुनगुना होने के बाद इस पानी से कई बार कुल्ला कीजिए। कुल्ला करने के दौरान पानी को मुंह में दो मिनट तक भरकर रखिए। इससे आपको दांतो के कीड़ों से राहत मिल जाएगी।

लौंग

आयुर्वेद में लौंग के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं। दांतों से जुड़े हर मर्ज की दवा है लौंग। दांतों में कीड़ों की समस्या है तो दो लौंग को बारीक पीस लें और फिर इसके पाउडर को कीड़े लगे दांतों पर छिड़क लें या दांतों में इसके चूर्ण को दबा लें। अब मुंह को बंद कर लें और लार बनने दें। इस लार को मुंह में पांच मिनट तक रोके रखें फिर उगल कर नार्मल पानी या गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इसके अलावा लौंग के तेल में रूई भिगाकर कीड़े वाले दांत पर लगाने से भी कीड़े खत्म हो जाते हैं।

लहसुन

लहसुन में बहुत सारे गुण होते हैं। ये एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा लहसुन दर्द से भी राहत दिलाता है। दांतों में कीड़ा लग जाने पर लहसुन की दो कली को उसी दांत से चबाएं जिसमें कीड़े लगे हों।

सरसों का तेल

सरसों के तेल में कई औषधीय गुण होते हैं। इस तेल से दांतों के कीड़ों के साथ-साथ दर्द और दांतों का पीलापन भी दूर हो जाता है। कीड़े लगने पर दो चुटकी सेंधा नमक में तीन-चार बूंद सरसों का तेल डालकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को कीड़े वाले दांत के नीचे दबाएं।

नीम

नीम में ढेर सारे औषधीय गुण होते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण नीम को बैक्टीरिया, फंगस और कीटाणुओं का दुश्मन समझा जाता है। दांतों में कीड़े लग गए हैं तो नीम की पतली टहनी या छाल से दातुन करने से ये कीड़े खत्म हो जाते हैं।

जायफल का इस्तेमाल

जायफल का इस्तेमाल आमतौर पर मसालों के रुप में किया जाता है लेकिन यह औषधि भी मानी जाती है। इसका इस्तेमाल कर आसानी से आप कीड़े से निजात पा सकते है। जायफल का तेल का इस्तेमाल कर सिर्फ 5 मिनट में इस समस्या से निजात पा सकते है। 

इसके लिए एक कॉटन बॉल में थोड़ा सा जायफल ऑयल डाले और इसे कीड़े वाले दांत या मसूड़ो में रखें। कम से कम 5 मिनट रखा रहने दें। इसमें आपको झनझनाहट होगी। इसे होने दें। पांच मिनट बाद कॉटन को हटा दें। यह कीड़े को जड़ से खत्म करता है। जब आप अपने दांत साफ करेंगे, तो उसके साथ कीड़ा भी निकल जाएगा।  

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram