घूमने के हैं शौकीन तो जरूर आएं लैंसडाउन, जन्नत से कम नहीं है ये जगह...

घूमने के हैं शौकीन तो जरूर आएं लैंसडाउन, जन्नत से कम नहीं है ये जगह...

प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरती में उत्तराखंड का कोई जवाब नहीं। अगर आप हिल स्टेशन जाना चाहते हैं लेकिन भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं तो उत्तराखंड का जन्नत कहे जाने वाले लैंसडाउन चले आइए। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास बसा है एक छोटा सा शहर लैंसडाउन। ये पिछले कुछ सालों में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हुआ है।

यहां पहुंचने में देश की राजधानी दिल्ली से सिर्फ 6 से 7 घंटे का समय लगता है। बाई रोड अगर आप ना जाना चाहें तो सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है कोटद्वार। जैसे जेसे आप कोटद्वार स्टेशन के नज़दीक पहुंचते जाएंगे प्रकृति की सुंदरता मन मोहने लगेगी। कोटद्वार से लैंसडाउन की दूरी लगभग 40 किलोमीटर हैं और इसके लिए समय समय पर बस उपलब्ध है।

1706 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लैंसडाउन भारत के सबसे शांत पहाड़ी स्थलों में से एक है। चारों तरफ ये चीड़ और देवदार के जंगलों से घिरा है। लैंसडाउन का मौसम गर्मियों में तो सुहाना रहता ही है पर आप चाहें तो किसी भी मौसम यहां ट्रैवेल का प्लान बना सकते हैं।

यहां खास है दरवान सिंह संग्रहालय…

ये एक वॉर म्यूजियम है जो शहर के बीचों-बीच स्थित है। ये संग्रहालय भारतीय सेना द्वारा प्रबंधित डिफेंस बिल्डिंग है। दरवान सिंह संग्रहालय में सेना के गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट द्वारा लड़े गए युद्धों के यादगार संग्रहों को प्रदर्शित किया गया है। इस म्यूजियम में ऐतिहासिक वस्तुओं और कलाकृतियों का एक अच्छा संग्रह मौजूद है।

इसके अलावा टिप एन टॉप और स्नो व्यू प्वाइंट पर जाना ना भूलें…

अगर आप बर्फ से ढकी पहाड़ियों के रोमांचक दृश्यों को देखना चाहते हैं तो लैंसडाउन के टिप एन टॉप और स्नो व्यू प्वाइंट जरूर आएं। आप यहां से चौखम्बा और त्रिशूल की बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाओ को आसानी से देख सकते हैं। टिप एन टॉप को टिफिन टॉप के नाम से भी जाना जाता है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने लायक होता है।

इसके अलावा यहां पहुंचकर संतोषी माता मंदिर में ज़रूर करें दर्शन…

यह मंदिर पहाड़ी जड़ी-बूटियों से घिरा हुआ है…मंदिर तक पहुंचने के लिए मेन मार्केट से लगभग आधा घंटे का समय लगता है। हिन्दू आस्था का ये बड़ा केंद्र इस पूरे इलाके को पवित्र करता है।

रुकने के लिए यहां सबसे बेहतर जगह है टिप एंड टॉप रिसॉर्ट…

ये आरामदायक रिसॉर्ट हरी भरी पहाड़ियों से घिरा है…टिप एन टॉप व्यू प्वाइंट और म्यूजियम से काफी करीब है ये रिसॉर्ट…सबसे खास है यहां का वुडेन कॉटेज। तो छुट्टियों में घूमने का प्लान है तो चले आइए लैंसडाउन।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram