मुज़फ्फरनगर में भाजपा विधायक पर जानलेवा  हमला

मुज़फ्फरनगर में भाजपा विधायक पर जानलेवा  हमला

मुजफ्फरनगर: कृषि कानून को लेकर जहां पिछले कई महीनों से किसान संगठनों का दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन बदस्तूर जारी है वही पश्चिम उत्तर प्रदेश में कृषि आंदोलन अब उग्र रूप लेता दिखाई दे रहा है कानून का विरोध कर रहे भारतीय किसान यूनियन के संगठन के कार्यकर्ता इस कदर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं कि अब जनप्रतिनिधियों पर भारतीय किसान यूनियन संगठन के कार्यकर्ता मारपीट और पथराव करते नजर आ रहे हैं ताजा मामला मुजफ्फरनगर के भौंरा कलां थाना क्षेत्र के गांव सिसौली का है जिसे भारतीय किसान यूनियन का गढ़ कहा जाता है इसी सिसौली से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राकेश टिकैत आते हैं। शनिवार दोपहर  विधायक उमेश मलिक जब सिसौली में आयोजित जन कल्याण समिति के एक कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे तभी भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ भाजपा विधायक उमेश मलिक के साथ धक्का-मुक्की की बल्कि उग्र भीड़ ने विधायक के काफिले पर पथराव कर गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया हमले की तस्वीर   भारतीय किसान यूनियन के समर्थक नहीं रुके उन्होंने उमेश मलिक की गाड़ी पर काला तेल डालकर गाड़ी पर पथराव भी कर डाला जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई किसी तरह विधायक की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उमेश मलिक को भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जहां से विधायक भोरा कलां पुलिस स्टेशन आ गए। भाजपा विधायक पर हुए हमले की खबर सुनकर मुजफ्फरनगर भारतीय जनता पार्टी में कोहराम मच गया और आनन-फानन में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और तमाम भाजपा नेता सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भोराकलां थाने पहुंच गए जहां अभी भी भाजपा करता हूं मैं भारी रोष दिखाई दे रहा है। https://youtu.be/62zhmD_cvB0 भाजपा विधायक उमेश मलिक ने पुलिस को लिखित तहरीर में एक दर्जन से ज्यादा भारतीय किसान यूनियन संगठन के कार्यकर्ताओं पर मारपीट, पथराव सहित कई आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी एसएसपी मुजफ्फरनगर घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। संजीव बालियान का कहना है कि यह घटना एक प्री प्लान घटना है । किसान संगठन की आड़ में यह लोग आतंक पर उतर आए हैं जो बहुत ही निंदनीय हैं अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है लेकिन गुंडागर्दी और अराजकता का माहौल पैदा करना यह किसानों का काम नहीं बल्कि किसान की आड़ में गुंडों का काम है।  

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram