जेल से आया शौहर का फोन... जमानत करा वरना कर दूंगा

जेल से आया शौहर का फोन... जमानत करा वरना कर दूंगा

मेरठ। जहां एक तरफ प्रशासन जिला कारागार में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होने का दावा करता रहा है। वहीं, सरधना थाना क्षेत्र से अपनी बेटी की हत्या के मामले में जेल गए आरोपी ने जेल से ही अपनी बीवी को फोन पर धमकी देकर अधिकारियों के दावों की पोल खोल दी है। दहशतजदा महिला ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पत्नी ने SSP ऑफिस में आकर लगाई गुहार

फलावदा थाना क्षेत्र के अमरौली की रहने वाली मोहसीना अपने पिता के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। मोहसीना ने आरोप लगाया कि सरधना निवासी उसके शौहर सलमान उर्फ सल्लू ने बीती 14 जून की रात उसकी मासूम बेटी इकरा की सरधना स्थित गंग नहर में फेंक कर हत्या कर दी थी। घटना के पांच दिन बाद इकरा का शव नहर से बरामद हुआ। पीड़िता का आरोप है कि सलमान ने इससे पहले उसकी अन्य दो बेटियों का भी कत्ल किया था।

आरोपी पति दो बेटियों की कर चुका है हत्या

पीड़िता का कहना है कि इकरा की हत्या के मामले में फिलहाल उसका शौहर सलमान उर्फ सल्लू जेल में है। पीड़िता के पिता मकसूद ने बताया कि 22 जून की शाम उसकी बेटी के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल उठाने पर दूसरी तरफ से उसके दामाद सलमान की आवाज आई। जेल से कॉल कर रहे सलमान ने मोहसीना को धमकी दी कि अगर वह उससे जेल में मिलाई पर नहीं आई और जल्द ही उसकी जमानत नहीं कराई तो वह बाहर आकर मोहसिना और उसके बेटे का भी कत्ल कर देगा। दहशत में आई पीड़िता ने कप्ता

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram