Honey Singh Divorce: पंजाबी सिंगर हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, जाने क्या है कारण

Honey Singh Divorce: पंजाबी सिंगर हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, जाने क्या है कारण

पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) और शालिनी तलवार (Shalini Talwar) के बीच तलाक हो गया है। गौरतलब है कि शालिनी ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक अर्जी लगाई थी। खबरों की माने तो शालिनी ने हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये गुज़ारा भत्ता मांगा था लेकिन अब दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। गुरुवार 8 सितम्बर को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफ़ाफ़े में शालिनी तलवार को सौंपा। खबरों की माने तो अभी भी इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी।

हनी सिंह पर घरेलू हिंसा के लगे थे आरोप

रैपर यो यो हनी सिंह के खिलाफ शालिनी ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए 3 अगस्त को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की। उन्होंने आरोप लगाया था कि हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की। इस शादी को उन्होंने दस साल दिए। मगर बदले में उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

अवैध संबंध के भी लगाए थे आरोप

शालिनी तलवार ने आरोप लगाया था कि हनी सिंह इंटरनेशनल टूर के बहाने कई महिलाओं के साथ अवैध सेक्स संबंध बनाते हैं। शालिनी ने 10 करोड़ रुपये का मुआवजा की मांग भी की थी।

20 साल डेट के बाद हनी सिंह शालिनी की शादी

हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। स्कूल में दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई और 20 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। और अब शादी के 10 साल बाद दोनों ने डायबोर्स ले लिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram