श्रद्धा के हत्यारे आफताब के खिलाफ हिंदू संगठनों का जबरदस्त आक्रोश, आफताब का फूंका पुतला
मेरठ। दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर देशभर में रोष देखने को मिल रहा है। बुधवार को घटना के विरोध में कई हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां 'हिंदुत्व की आवाज' संगठन ने आरोपी आफताब का पुतला फूंकते हुए उसे 15 दिन के भीतर फांसी पर लटकाए जाने की मांग की। वहीं, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने घटना की जांच एनआईए से कराने और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई।
बताते चलें कि मुंबई की रहने वाली श्रद्धा को प्रेम जाल में फंसा कर आफताब नाम का युवक उसके साथ खिलवाड़ करता रहा। कुछ दिनों पहले आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद लाश के 35 टुकड़े करके उन्हें अपने फ्रिज में स्टोर कर दिया। बाद में एक-एक टुकड़े को कई दिन तक आरोपी ठिकाने लगाता रहा। घटना का खुलासा होने के बाद पूरे देश में रोष देखने को मिल रहा है। बुधवार को हिंदू जागरण मंच के संयोजक ललित गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें घटना की निंदा करते हुए आरोपी आफताब को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाए जाने और उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग उठाई।' उन्होंने कहा कि ये कृत मानवता को शर्मशार करने वाला है और दरिंदगी को दर्शाता है। समस्त हिन्दू समाज दरिंदे आफताब की त्वरित फांसी की मांग करता है और एनआईए से जाँच एवं समस्त देश में एक कठोर कानून की मांग करता है। मौके पर मौजूद कुलदीप वर्मा, रजनीश , प्रदीप कौशिक, भारत भूषण, संजय वर्मा, वंदना, ममता त्यागी, अर्चना सक्सेना, शोभा त्यागी,रीना कौशिक, अंजली,सरोज शर्मा,सपना गुप्ता,शिव कुमार,कमल खटीक, अर्चना गौतम, पवी कनोजिया, गोल्डी, अंकित, राजीव , अंकुर , मनोज गुप्ता, सुधांशु जी महाराज आदि मौजूद रहे
वहीं 'हिंदुत्व की आवाज' के अध्यक्ष सचिन सिरोही के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर आफताब का पुतला फूंका। सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि संप्रदाय विशेष के युवक लव जिहाद के तहत लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कुछ महीनों पहले परतापुर के भूड़ बराल इलाके में भी संप्रदाय विशेष के युवक ने प्रिया नाम की युवती को लव जिहाद में फंसा कर प्रिया और उसकी बेटी की हत्या कर डाली थी। इसके सिवा देशभर से लव जिहाद के कई मामले सामने आते रहे हैं। सचिन ने आरोप लगाया कि बावजूद इसके सरकार ने इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आफताब जैसे दरिंदे ने मटन काटने की ट्रेनिंग लेकर हिंदू संप्रदाय की युवती को मटन की तरह काट डाला, क्या हिंदू युवतियां जिहादी मानसिकता के लोगों के लिए मटन के समान हैं? सचिन ने सरकार से इस मामले में कड़े कदम उठाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपी आफताब को 15 दिन के भीतर फांसी पर लटकाए जाने की मांग की। इस दौरान कुलदीप सैनी, जितेंद्र, भागमल, मूलचंद, पंडित बालकिशन रॉय, देवेंद्र त्यागी, सुभाष त्यागी सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review