गैस सिलेंडरों की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, यहां जाने

गैस सिलेंडरों की कीमतों पर हुई बढ़ोतरी, यहां जाने

सरकार ने गैस सिलेंडरों पर पैसा बढ़ाया है. जिससे आम जनता की जेब पर पड़ रहा है भारी असर.बीते दो माह में दूसरी बार गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इस साल 1 जनवरी से 17 अगस्त तक गैस सिलेंडर की कीमत में 165 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। गैस सिलेंडर की कीमत में नया बदलाव 17 अगस्त से लागू हो चुका है। एलपीजी की ये मूल्य वृद्धि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर पर लागू है।देश के महानगरों में रसोई गैस की कीमत- दिल्ली में लगभग 859.50 रुपए- मुंबई में भी 859.50 रुपए- कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 886.50 रुपए- चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 875.50 रुपएऐसे तय की जाती है LPG की कीमतभारत में एलपीजी की कीमत की गणना आयात समता मूल्य (IPP) के आधार पर तय की जाती है। IPP अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत पर आधारित है, यह देखते हुए कि कोई देश कितना ईंधन का आयात करता है। सऊदी अरब की कंपनी अरामको के LPG मूल्य में समुद्री भाड़ा, बीमा, सीमा शुल्क, बंदरगाह शुल्क सहित सहित अन्य कई तरह के चार्ज शामिल किए जाते हैं। इसके बाद देश में इन कीमतों पर GST, उत्पाद शुल्क, माल ढुलाई शुल्क आदि भी जोड़े जाते हैं। इन सबके बाद भारत में गैस सिलेंडर की कीमत तय की जाती है। इसके अलावा LPG सिलेंडर की कीमत हर राज्य में राज्य सरकारों के टैक्स के आधार पर बदलती हैं, जैसे पेट्रोल और डीजल पर राज्य सरकार अपना टैक्स लगाती है।रुपया कमजोर हो तो भी महंगी होती है LPGयह इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि ग्लोबल मार्केट में LPG की कीमत बढ़ती है या किसी भी स्तर पर रुपया कमजोर होता है तो भी भारत में LPG की खुदरा कीमत में बदलाव की संभावना रहती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत कच्चे तेल की कीमतों के आधार तय की जाती है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram