उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री, अगले 48 घंटे इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री, अगले 48 घंटे इन जिलों में  मूसलाधार बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में मानसून के दस्तक की आधिकारिक घोषणा कर दी है। उत्तराखंड में मानसून ने शनिवार को दस्तक दे दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए आज रविवार से पहाड़ से लेकर मैदान तक राज्य के सभी जनपदों में बारिश का दौर शुरू होगा। वहीं देहरादून समेत सात जनपदों में अगले 48 घण्टे में भारी से बहुत भारी वर्षा का अरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। यह निर्धारित समय पर उत्तराखंड पहुंचा है। हालांकि, पिछले साल से इस बार मानूसन छह दिन पहले ही राज्य में पहुंच गया है। पिछले वर्ष 30 जून को मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दी थी।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में अगले 48 घंटे यानी 25 और 26 जून भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज। तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के 7 जनपदों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल व बागेश्वर में अगले 48 घंटे कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र तथा बहुत तीव्र दौर के साथ भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव व ड्यूटी ऑफिसर विक्रम सिंह यादव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है।

वहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके लिए सभी लाइन विभागों के अधिकारी कर्मचारी इस दौरान विशेष एहतियात बरतेंगे। आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी एवं विभागी नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।

किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर संबंधित विभाग तुरंत उसे खोलने की कार्रवाई करेंगे। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। विद्यालयों में भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram