कांग्रेस की सरकार बनने पर ये तीन घोषणाएं पूरी करेंगे हरीश रावत…!

कांग्रेस की सरकार बनने पर ये तीन घोषणाएं पूरी करेंगे हरीश रावत…!

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। लेकिन हरीश रावत अभी भी मैदान में डटे हुए हैं। हरीश रावत लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश में लगे हैं. बीते दिन पहले तो हरीश रावत लालकुआं कोतवाली पहुंचे और पोस्टल बैलेट के जरिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही वो क्षेत्र की जनता से भी मिले। हरीश रावत ने चुनाव के बाद भी मोर्चा संभाला हुआ और वो घोषणाएं पर घोषणाएं कर रहे हैं। बता दें कि चुनाव के बाद हरीश रावत ने तीन प्रमुख घोषणाएं की है।

हरीश रावत की घोषणाएं

मांगलिक गीत गाने वाली महिलाओं को 1800 रुपए पेंशन देगी।

घसियारी सम्मान पेंशन के रूप में देंगे पांच सौ रुपये

पुलिस कर्मियों से किए सभी वादें प्राथमिकता के आधार पर होंगे पूरे

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए घोषणा की कि मंगलगीत गाने वाले महिलाओं के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर 1800 रुपये की पेंशन दी जाएगी। हरीश रावत का कहना है कि वह उत्तराखंड और उन लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं, जिन उनके जीवन या राज्य के जीवन में महत्व रहा है। ऐसे ही लोगों में से एक हमारे गांवों में मंगलगीत गाने वाली महिलाएं भी हैं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। यह परंपरा कहीं टूट न जाए।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इसलिए वह चाहते हैं कि इनको भी सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वह तुरंत शगुन पेंशन शुरु करेंगे। शगुन अक्षर मांगलिक गीत गाने वाली महिलाओं को बुजुर्ग आदि के बराबर ही 1800 रुपये पेंशन के रूप में दी जाएगी।घसियारी सम्मान पेंशन के रूप में देंगे 500 रुपये
घसियारी महिलाओं की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हरीश रावत ने घसियारी सम्मान पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा की है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस घोषणा के तहत घसियारी महिलाओं को 500 रुपये की सम्मान राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाएगी। हरीश रावत ने लिखा कि चुनाव के अगले दिन जब सुबह उनकी नींद खुली तो इस फोटो को देखकर उन्हें अपनी मां याद आ गई। मां का ख्याल आते ही जैसे वह कह रही हों कि गरीबों के लिए कुछ करो। इस पर उन्होंने निर्णय लिया है कि सत्ता में आने पर वह घसियारी मां-बहनों के लिए सम्मान पेंशन योजना शुरू करेंगे।

घसियारी सम्मान पेंशन के रूप में देंगे 500 रुपये
घसियारी महिलाओं की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हरीश रावत ने घसियारी सम्मान पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा की है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस घोषणा के तहत घसियारी महिलाओं को 500 रुपये की सम्मान राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाएगी। हरीश रावत ने लिखा कि चुनाव के अगले दिन जब सुबह उनकी नींद खुली तो इस फोटो को देखकर उन्हें अपनी मां याद आ गई। मां का ख्याल आते ही जैसे वह कह रही हों कि गरीबों के लिए कुछ करो। इस पर उन्होंने निर्णय लिया है कि सत्ता में आने पर वह घसियारी मां-बहनों के लिए सम्मान पेंशन योजना शुरू करेंगे।

पुलिस कर्मियों से किए सभी वादें प्राथमिकता के आधार पर होंगे पूरे

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने एक विशेष वादा अपने पुलिस के जवानों से किया है, वह वादा उनके ग्रेड पे से जुड़ा है। सरकार में आने पर वह पुलिस कर्मियों की इस मांग और अन्य मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में उन्होंने पुलिस विभाग के रिक्त पदों को भरने में हमेशा वरीयता दी है। पुलिस भर्ती के रिकॉर्ड से और उनकी प्रमोशन की संख्या के रिकॉर्ड से भी इस बात को देखा व समझा जा सकता है। क्योंकि पुलिस को प्रत्येक परिस्थिति में 24 घंटे सातों दिन काम करना होता है। इसलिये वह स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर सामान्य तौर पर अन्य कर्मचारी संगठनों की मांगों से इतर पुलिस कर्मियों की मांगों को प्राथमिकता के तौर पर हल किया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram