स्वर्णकार कारीगरों को मिली सरकारी पहचान, 25 हजार तक का मुफ्त बीमा

स्वर्णकार कारीगरों को मिली सरकारी पहचान, 25 हजार तक का मुफ्त बीमा
मेरठ। कोरोना काल में स्वर्णकार कारीगरों को 1500 रुपए की आर्थिक सहायता देने के बाद अब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा स्वर्णकार कारीगरों के हित में एक और कदम उठाया गया है। मंगलवार को कागजी बाजार में संस्था द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें जहां स्वर्णकार कारीगरों को सरकारी पहचान पत्र उपलब्ध कराए गए। वहीं, उनका 25 हजार तक का मुफ्त बीमा भी किया गया।
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को कागजी बाजार में गंगा मंदिर पर जीजेईपीसी के अधिकारियों द्वारा कैंप का आयोजन किया गया। मैनेजर सुशील चौधरी और विकास सौंदलकर के नेतृत्व में लगाए गए कैंप में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के सहायक सत्यम शर्मा और दीपा भी मौजूद रहे। जहां सर्राफा बाजार में काम करने वाले स्वर्ण कारीगरों के सरकारी पहचान पत्र बनाए गए। अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ सहित बैंक डिटेल्स आदि लेकर पहुंचे कारीगरों को सरकारी पहचान पत्र उपलब्ध कराए गए। इसी के साथ कारीगरों का 25 हजार तक का बीमा मुफ्त किया गया। वहीं, एक लाख तक के बीमे के लिए कुछ शुल्क देकर कारीगरों को स्वास्थ्य लाभ बीमा उपलब्ध कराया गया। इस दौरान मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram