Navachar : केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में बना पहला ज्योग्राफिकल गार्डन

Navachar : केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में बना पहला ज्योग्राफिकल गार्डन

- सामाजिक विज्ञान को अधिक रुचिकर बनाने हेतु किया नवाचार

मेरठ। नई शिक्षा नीति का प्रमुख लक्ष्य अनुसंधान और नवाचार को बढ़ाना है। सामान्य तरीके के अध्यापन से तथ्यों को सभी बच्चों को समझा पाने में अक्सर शिक्षक कठिनाई महसूस करते हैं इसी बात को ध्यान में रखते हुए छात्रों को भारत के प्राकृतिक भू-भागों, सौर मंडल, पृथ्वी की आंतरिक संरचना आदि के बारे में सीखने और समझाने के लिए केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस की सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका सिम्मी सिंह ने प्राचार्य नवल सिंह के मार्गदर्शन में पीएम श्री स्कूलों के लिए निर्धारित प्रोजेक्ट इनोवेशन के अंतर्गत भौगोलिक उद्यान (ज्योग्राफिकल गार्डन) का निर्माण कराया है।

उन्होंने बताया कि इसमें छात्र प्रत्यक्ष रुप से ज्योग्राफिकल गार्डन में भारत की भौगोलिक रचनाओं को देखकर, छूकर, स्वंय बनाने में सहायता करके तथ्यों को आसानी एवं रुचिकर तरीके से सीख और समझ पाएंगे, उन्हें विषय वस्तु के साथ-साथ भौगोलिक प्रतिकृतियों को देखकर भूआकृतियों का अनुमान व आभास करने का अवसर भी मिलेगा जो पारंपरिक शिक्षण विधियों से संभव नहीं है। 

कला शिक्षक अब्दुल अजीम एवं कक्षा नौवीं के बच्चों ने इन भौगोलिक प्रतिकृतियों में रंग भरकर इसे और खूबसूरत बनाने में योगदान दिया है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram