Accident: घाघरा नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार की मौत
- सुबह-सुबह नदी में नहाने गए थे सभी
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के तेलियार में एक ही परिवार के पांच सदस्य घाघरा नदी में डूब गए। इनमें 12 साल के बालक समेत चार की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गांव बोकरिहा निवासी पच्चो देवी (50), टिया (17) पुत्री सुबोध, कान्हा (12) पुत्र निर्मल, नैनी पुत्री निर्मल, सत्यम (26) पुत्र मित्तल अपनी रिश्तेदारी में तेलियार आए थे। यहां ये सभी सोमवार सुबह घाघरा नदी में नहाने गए थे। बताते हैं कि नदी में नहाते समय मोबाइल से रील भी बनाई।
इसी दौरान गहरे पानी में कान्हा डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में सभी डूब गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जुटे। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला। आनन-फानन सभी को रमियाबेहढ सीएचसी लाया गया, जहां पच्चो देवी, टिया, कान्हा और सत्यम को मृत घोषित कर दिया गया।
नैनी को जिला अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। उधर, रमियाबेहढ सीएचसी में मृतकों के परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गए। शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। चीत्कार से सीएचसी की दीवारें थर्रा उठीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई शुरू की।
दोबारा नहाने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नाव से घाघरा नदी के पार गए थे। उस पार ही नहाए थे। रील बनाने के बाद दोबारा नहाने के दौरान हादसा हो गया। एक को बचाने के चक्कर में तीन और जानें चली गईं। दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक छा गया। बड़ी संख्या में लोग रमियाबेहढ सीएचसी पहुंच गए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review