Congress के पूर्व सांसद सपा मे शामिल, प्रियंका की जड़े काटते अखिलेश

Congress के पूर्व सांसद सपा मे शामिल,  प्रियंका की जड़े काटते अखिलेश

Congress की मेहनत पर अखिलेश ने पानी फेर दिया प्रियंका प्रचार में व्यस्त हैं और सपा निशाना साधने में व्यस्त हैं कांग्रेस को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के पूर्व सांसद राजाराम पाल सोमवार को समाजवादी पार्टी के हो गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में औपचारिक मुलाकात कर सपा में जाने की घोषणा कर दी मंगलवार को कानपुर से शुरू हो रही अखिलेश यादव की विजय यात्रा में विधिवत सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पाल रविवार को वाराणसी में किसान रैली में प्रियंका गांधी के मंच पर रहे पर उन्होंने Congress को बॉय-बॉय कर दिया।


पूर्व सांसद राजाराम पाल ने खुद अब से सपा के हो गए हैं। Congress के नेताओं को पहले से मालूम रहा है कि वे कभी भी सपा में वापसी कर सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश से लखनऊ में दोपहर 2 बजे वार्ता हुई और उन्होंने विजय यात्रा में ही सदस्यता लेने के बाद आगे की राजनीति का आगाज नए सिरे से करने की इच्छा जताई।

राजाराम पाल सबसे पहले घाटमपुर विधानसभा से बसपा से 1996 में विधायक बने थे। इसके बाद बसपा से 2004 में बिल्हौर लोकसभा (अब अकबरपुर-रनियां लोकसभा) सांसद चुने गए। इसके बाद 2005 में कोबरापोस्ट के स्टिंग आपरेशन दुर्योधन में पाल को संसद में प्रश्न पूछने में रिश्वत के वीडियो के बाद बसपा से निकाल दिया गया। बसपा से निकाले जाने के बाद पाल ने 2007 में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। 2009 में कांग्रेस से अकबरपुर सीट से सांसद चुने गए। 2014 लोकसभा, 2017 में महराजपुर विधानसभा फिर 2019 में फिर अकबरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी बने पर पराजय का सामना करना पड़ा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram