भारत मे पहली बार इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर इतने सस्ते दामों पर, मात्र एक बार चार्ज करने पर चले 120km 

भारत मे पहली बार इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर इतने सस्ते दामों पर, मात्र एक बार चार्ज करने पर चले 120km 

दिल्ली, : देश की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने हाल ही में अपने लाइनअप को सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। बता दें, कंपनी ने पहली जून 2020 में XGT-X1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। वहीं अब इसका सस्ता वैरिएंट भारत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस वैरिएंट की कीमत महज 45,000 रुपये है। जिसमें लेड एसिड बैटरी का प्रयोग किया गया है।
महज 45,000 रुपये की कीमत पर अब खरीद सकते हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार चार्ज करने पर चलेगा 120km
कंपनी का दावा है कि वह कोमाकी XGT-X1 की अब तक 25000 यूनिट सेल कर चुकी है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ईको मोड में फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है जिसका सस्ता वैरिएंट भारत में ब्रिकी के लिए उपलब्ध कराया गया है।
ध्यान देने वाली बात है, कि इस स्कूटर का पहले से मौजूद वैरिएंट लिथियम आयन बैटरी से लैस है, जिसकी कीमत करीब 60,000 रुपये तय की गई है, और यह स्कूटर इको मोड में 100 किमी से 120 किमी की रेंज देने में सक्षम है। बतौर फीचर्स Komaki XGT-X1 में टेलीस्कोपिक शॉकर्स, एक एंटी-थेफ्ट लॉक सिस्टम, रिमोट लॉक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। यह एक सिंक्रोनाइज़्ड ब्रेकिंग सिस्टम और साइज़-अप BIS व्हील्स से भी लैस है। Komaki XGT-X1 की लिथियम-आयन बैटरी पर 2+1 (1-साल की सर्विस वारंटी) और लेड-एसिड बैटरी पैक के लिए सिर्फ 1 साल की वारंटी पेश करती है।
भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बात करें तो Bajaj Chetak, Ola Electric, Tvs iQube  जैसे कई स्कूटर शामिल हैं, हालांकि इनकी कीमत 1 लाख के आसपास तय की गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram