दिल्ली में सितंबर में आती थी बाढ़ इस बार जुलाई में ही मच गया हाहाकार
दिल्ली में इस समय बाढ़ के कारण भयंकर स्थिति है। लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। लाल किले हो या फिर सड़क जहां तक नजर जाए वहां पानी। बाढ़ के कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ के कारण जहां एक ओर कोहराम मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर बाढ़ ने चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में बड़ी बाढ़ 1924, 1977, 1978, 1988, 1995, 1998, 2010 और 2013 में आईं थी। जिसमें 1963 से 2010 तक के बाढ़ आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि राजधानी दिल्ली में बाढ़ आने की प्रवृत्ति सितंबर में बढ़ती है। जबकि ये जुलाई के महीने में घटती है।
1963 से 2010 तक के बाढ़ आंकड़ों से ये साफ होता है कि दिल्ली में बाढ़ सितंबर के महीने में ज्यादा आती थी। जबकि जुलाई में इसकी संभावना कम थी। लेकिन इस बार जुलाई में ही बाढ़ ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कभी ना रूकने वाली दिल्ली और दिल्ली के लोगों को बाढ़ ने एक जगह रूकने के लिए मजबूर कर दिया।
बता दें कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को केंद्रीय जल आयोग ने ‘भीषण स्थिति’ माना है। जिसके बाद एहतियात बरतते हुए दिल्ली के बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया है। जिसेक बाद आसपास की सड़कें, सार्वजनिक और प्राइवेट इन्फ्रास्ट्रक्चर पानी में डूब गए। लगातार बढ़ रहा जलस्तर लोगों के लिए परेशानी बन रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। जो 1982 के बाद से अब तक जुलाई में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review